दो सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पुलिस का शिकंजा अब मुख्य आरोपी दाऊद अहमद पर कसता जा रहा है। आगरा पुलिस ने भोपाल के गांधी नगर स्थित दाऊद के आवास पर पहुंचकर कुर्की की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की सीधी निगरानी में हुई इस कार्रवाई के दौरान बीएनएस (BNS) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत घर का सारा कीमती सामान जब्त कर लिया गया। कुर्की की इस प्रक्रिया के वक्त आरोपी का पिता जावेद भी मौके पर मौजूद था।
कनाडा में छिपे दाऊद अहमद को इस पूरे धर्मांतरण सिंडिकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क को विदेश से फंडिंग मिल रही थी। गांधी नगर थाना पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि फरार आरोपियों की संपत्तियां कुर्क कर उन पर कानूनी दबाव बढ़ाया जाएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। #MPKiBaat #bhopalnews #dharmantaran #dawoodahmed #kurki #dawoodahmedghar #bhopalpolice #agranews #agradharmantran #agrapolice #candafunding 👹
Mnsnews > Uncategorized > भोपाल से कनाडा तक मुसलमान बनाने का रैकेट






