Friday, April 24, 2026
Uncategorized

लव जिहाद का मुख्य आरोपी शेख साहिल गिरफ्तार,अम्मी अब्बा बहने शामिल

सुगौली लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार; युवती भी बरामद

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ‘लव जिहाद’ मामले (कांड संख्या 175/26) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी शेख साहिल को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित युवती को भी उसके साथ बरामद किया गया है।
Main accused in love jihad case arrested from Chhattisgarh, kidnapped girl also recovered Motihari Bihar News
लव जेहाद का मुख्य आरोपी शेख साहिल – फोटो :
सुगौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ‘लव जिहाद’ मामले (कांड संख्या 175/26) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी शेख साहिल को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, जिस युवती को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ था, उसे भी आरोपी के साथ बरामद किया गया है। यह मामला कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ से जुड़ा होने के कारण पिछले कई दिनों से जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ था। विभिन्न संगठनों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी थी।

Leave a Reply