मौलाना को लोगों ने सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 8 साल की बच्ची से रेप करने वाला था 60 साल का इस्माइल: कानपुर ने किया गिरफ्तार

कानपुर शहर के कल्याणपुर इलाके में एक 60 साल के मौलाना ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपित मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को उसे पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया है। घटना की पुष्टि पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से भी हुई है।
चॉकलेट का लालच देकर की गंदी हरकत
पीड़ित पिता के अनुसार, रविवार (22 मार्च 2026) शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी मौलाना इस्माइल उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। वहाँ उसने बच्ची के कपड़े उतारने और जबरदस्ती करने की कोशिश की। मासूम किसी तरह उसे धक्का देकर शोर मचाते हुए वहाँ से भागी और परिजनों को आपबीती सुनाई।
बच्ची के चिल्लाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और भाग रहे आरोपित को दबोच लिया। गुस्से में लोगों ने आरोपित को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा और जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने आरोपित को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। आरोपित मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला है और यहाँ अकेला रहता था।






