Saturday, March 21, 2026
Uncategorized

6 साल की पोती से बलात्कार करता पकड़ाया मुसलमान बुजुर्ग दादा

घर में ही 6 साल की पोती का रेप कर रहा था 58 वर्षीय मुस्लिम बुजुर्ग, परिजन ने रंगे हाथ पकड़ा: UP के भदोही का मामला

उत्तर प्रदेश के भदोही में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ 6 वर्षीय पोती के साथ रेप के आरोप में 58 वर्षीय मुस्लिम बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 17 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे की है। उस समय बच्ची घर के ऊपरी हिस्से में थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे मौजूद थे। इसी दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत ऊपर पहुँचे।

वहाँ उन्होंने देखा कि आरोपित बच्ची के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। परिजनों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। हालाँकि, बच्ची को अस्पताल ले जाने के दौरान आरोपित वहाँ से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तलाश के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली के थाना प्रभारी सचिदानंद पांडेय के अनुसार, आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply