हिंदू महिला से छेड़छाड़ में पकड़ा गया नबी अहमद पठान, लोगों ने पीटा तो बताने लगा फर्जी ‘हिंदू’ पहचान: फोन में मिले अन्य युवतियों से चैट, अहमदाबाद पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात के अहमदाबाद में नबी अहमद पठान ने हिंदू महिला के साथ गार्डन में छेड़छाड़ की। पकड़ा गया तो फर्जी हिंदू नाम ‘राजू’ बताकर बचने की कोशिश की। युवती की पुलिस शिकायत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, मणिनगर की रहने वाली हिंदू महिला कांकरिया के वन ट्री हिल गार्डन में टहलने गई थी। गार्डन में नबी अहमद पठान ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया और चींखी। आसपास के लोग महिला की मदद के लिए दौड़े और आरोपित को पकड़ लिया।
आरोपित ने पहले अपना नाम ‘राजू’ बताया, लेकिन बाद में पता लगा कि उसका असली नाम नबी अहमद पठान है। वहाँ मौजूद लोगों ने आरोपित के फोन की जाँच की तो पता लगा कि वह 10-15 हिंदू युवतियों को मैसेज किए हुए थे।
बाद में पीड़ित महिला और उसके पति ने मणिनगर थाने पहुँचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की और आरोपित नबी अहमद पठान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।






