हाफ शर्ट’ पहनकर मस्जिद गया था कॉन्ग्रेस नेता का भाई, नमाजियों ने लाठी-डंडे से की पिटाई: जबलपुर में FIR दर्ज
मध्य प्रदेश के जबलपुर में डिडौरी ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल के भाई मोहम्मद जफर के साथ ‘हाफ शर्ट’ पहनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर मारपीट की गई। आरोप है कि मोहम्मद जफर को कमरे में बंद कर डंडे से बुरी तरह पीटा गया।
इस मामले में पीड़ित मोहम्मद जफर ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है। FIR में बताया कि सोमवार (16 मार्च 2026) दोपहर को वे मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। वहाँ मौजूद इमरान खान, मुजीब खान, मोंटी और मिंटू ने उनके हाफ शर्ट पहनने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनाी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झडप में बदल गई।
जफर ने बताया कि आरोपितों ने उन्हें जबरन एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। यहाँ दो लोगों ने उन्हें पकडा और अन्य लोगों ने डंडे से पिटाई की। जफर ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान उनके पास से मौजूद शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए और पैसे भी छीन लिए। पुलिस ने जफर की शिकायत पर जाँच शुरू कर दी है।






