Friday, February 20, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी के खास ने खरीदी 100 एकड़ जमीन,2400 करोड़ का घोटाला किया

100 एकड़ जमीन खरीदी, ₹2400 करोड़ का घोटाला किया: नवजोत कौर का पंजाब कॉन्ग्रेस चीफ वड़िंग पर हमला, बोलीं- जेल जाने के लिए तैयार रहें

कॉन्ग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी पुरानी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने पंजाब कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।

जानकारी के अनुसार, नवजोत कौर ने दावा किया कि राजा वड़िंग ने जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीदी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी जमीन खरीदने के लिए पैसा कहाँ से आया? साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को एक आध्यात्मिक व्यक्ति बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की है।

नवजोत कौर ने कहा कि वड़िंग ने राजस्थान के एक नेता के साथ मिलकर ₹2400 करोड़ का घोटाला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वड़िंग की कमाई इतनी नहीं है कि वे इतनी जमीन खरीद सकें।

नवजोत कौर के मुताबिक, बाकी की जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पी गई है। नवजोत ने राहुल गाँधी को जमीनी हकीकत से दूर बताया। उन्होंने कॉन्ग्रेस पर युवाओं के शोषण का भी आरोप लगाया। नवजोत कौर ने चेतावनी दी है कि वड़िंग को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Leave a Reply