Tuesday, February 10, 2026
Uncategorized

तुम हिंदुओं को मुसलमान बनाएंगे तो अल्लाह जन्नत देगा…

‘तुम्हें मुस्लिम बनाने पर हमें जन्नत मिलेगी’: 2 बच्चों के अब्बू मोहम्मद सितारे ने किया पड़ोसी हिंदू नाबालिग का अपहरण, बिहार के दरभंगा का मामला

बिहार के कमतौल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 17 साल की नाबालिग हिंदू लड़की पिछले 12 दिनों से लापता है। पुलिस ने आरोपित मोहम्मद सितारे के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है, लेकिन वह पूरे परिवार समेत फरार है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण धर्मांतरण और निकाह कराने की नीयत से किया गया है। आरोपित पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है, जो जेल भेजने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दे चुका है।

जानकारी के अनुसार, घटना 28 जनवरी 2026 की है। नाबालिग का एक रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसे देखने पूरा परिवार अस्पताल गया था। लड़की घर में अकेली थी और शाम करीब 5 बजे पास की दुकान पर सामान लेने निकली थी। जब 2 घंटे बाद घरवाले लौटे, तो बेटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद एक ग्रामीण से पता चला कि पड़ोसी मोहम्मद सितारे उसे बाइक पर बैठाकर ले गया है।

जेल भेजने का बदला और साम्प्रदायिक धमकी

पीड़ित परिवार और आरोपित के बीच रंजिश पुरानी है। पिछले साल 4 सितंबर को सितारे ने पीड़िता के घर में हथियार के बल पर लूटपाट की थी, जिसके बाद पिता ने उसे पकड़वाकर जेल भिजवाया था। 4 महीने बाद जेल से छूटते ही वह परिवार को प्रताड़ित करने लगा। पिता का आरोप है कि आरोपित मोहम्मद सितारे कहता था, “तुम लोग यहाँ अल्पसंख्यक हो, हमारा क्या बिगाड़ लोगे? तुम्हारी बेटी का धर्म बदलेंगे तो हमें शबाब और जन्नत मिलेगी।”

आरोपित के परिजनों ने दी धमकी- ‘जो करना है कर लो’

बेटी की तलाश में जब पीड़ित परिवार आरोपित मोहम्मद सितारे के घर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद उसके अब्बू जमाहिर नदाफ और अम्मी शकीला खातून ने मदद करने के बजाय उनके साथ धक्का-मुक्की की। परिजनों का दावा है कि आरोपित के घर वालों ने साफ कह दिया, “लड़की हमारे पास है, वापस नहीं करेंगे। जो करना है कर लो।” इसके बाद 5 फरवरी को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-2 एस के सुमन ने बताया कि आरोपित का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। आरोपित और उसका परिवार घर छोड़कर फरार है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। कोर्ट से वारंट जारी हो चुका है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply