Tuesday, February 10, 2026
Uncategorized

भोपाल में मछली गैंग ने किया हिंदू लड़की का रेप,पैसे वसूले,पुलिस वाले ने कर ली डील,रिमांड नहीं

भोपाल में मछली गैंग का माज खान गिरफ्तार, मोनिस खान का है छोटा भाई: 11वीं की छात्रा को कार में अगवा कर किया रेप, धर्मांतरण का डाला दबाव और ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे

भोपाल में यासीन मछली गैंग का एक और घिनौना अपराध सामने आया है। मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान के छोटे भाई माज खान को रविवार (8 फरवरी 2026) को कोहेफिजा इलाके में लव जिहाद और रेप मामले में गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित माज और ओसाफ अली खान ने उसे कार में रेप किया, धर्म बदलने का दबाव डाला और अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया।

पुलिस ने मंगलवार (3 जनवरी 2026) को मुख्य आरोपित ओसाफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वारदात में इस्तेमाल काले काँच की थार माज की थी। इस मामले में कोहेफिजा थाने के हेड कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र दिवेदी पर आरोप है कि उन्होंने आरोपित को बिना रिमांड जेल भेजने की डील एक आलीशान होटल में की थी, जिसके चलते उन्हें DCP ने सस्पेंड कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित शादी का झाँसा देकर और धमकी देकर 1 लाख रुपए की माँग कर रहा था, जबकि वह 40 हजार रुपए देने के बाद भी ब्लैकमेलिंग करता रहा। आरोपित ओसाफ 12वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply