Saturday, February 7, 2026
Uncategorized

गूंगी बहरी बेटी से रेप,लड़की का अब्बा गिरफ्तार,DNA टेस्ट से पकड़ाया

बाप ने किया दिव्यांग बेटी का बलात्कार, गर्भवती होने पर बोला- केस मत करो: 16 DNA चेक करने के बाद खुला राज, मुंबई पुलिस ने दबोचा

मुंबई के कफ परेड इलाके में 20 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार, सुनने-बोलने में असमर्थ युवती के साथ रेप कर उसे गर्भवती करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। DNA जाँच में भ्रूण और पिता के बीच संबंध की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह मामला सितंबर 2025 में सामने आया था, जब युवती ने पेट में तकलीफ की शिकायत इशारों के जरिए अपनी दादी से की। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ मेडिकल जाँच में पता चला कि वह पाँच महीने की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कफ परेड पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि युवती न तो सुन सकती है और न ही बोल सकती है, जिस कारण शुरुआत में बयान दर्ज करने में दिक्कत आई। पूछताछ के दौरान पिता ने किसी भी तरह के यौन शोषण से इनकार किया। उसने शिकायत दर्ज कराने से भी इनकार किया था। बाद में काउंसलिंग के जरिए युवती को शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार किया गया।

जाँच के दौरान पुलिस ने युवती की पहचान के आधार पर पहले एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक 16-17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने युवती तक पहुँच रखने वाले 17 लोगों के DNA और ब्लड सैंपल लिए, जिनमें पिता, परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी शामिल थे। 27 जनवरी 2026 को आई रिपोर्ट में केवल पिता का DNA भ्रूण से मेल खाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply