Monday, February 2, 2026
Uncategorized

लारेंस बिश्नोई गैंग ने गोलियां मारी कुख्यात पाकिस्तानी इस्लामिक आतंकवादी शहजाद भट्टी को,पुर्तगाल में छुपा बैठा था…

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी पर पुर्तगाल में हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी: कहा- जो देश या हमारे खिलाफ बोलेगा उसे मरवा देंगे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी पर हमले की जिम्मेदारी ली है। बिश्नोई गैंग की ओर से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि यह हमला उनके निर्देश पर करवाया गया है। फेसबुक पर किए गए पोस्ट में चेतावनी दी गई कि जो भी उनके देश या लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि भट्टी पर यह हमला पुर्तगाल में हुआ है। हालाँकि, अभी तक अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, “जय महाकाल… जय श्रीराम सत श्री अकाल राम-राम सभी भाइयों को। ये जो (शहजाद भट्टी) पर हमला हुआ है, ये मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने करवाया है।”

गैंगस्टर ने आगे लिखा, “जो भी हमारे देश के खिलाफ और लॉरेंस भाई के खिलाफ बोलेगा, उसकी आवाज बंद करने की कोशिश ऐसे ही जारी रहेगी। कोई भी कहीं भी, दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए, उसे भी मरवा देंगे।”

शहजाद भट्टी ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसे निशाना बनाया गया। भट्टी पाकिस्तान में अपराध और आतंकी गतिविधियों के लिए कुख्यात माना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भट्टी पहले कभी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त था लेकिन बाद में दोनों के संबंध बिगड़ गए। भट्टी पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने और पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के आरोप भी लगते रहे हैं।

Leave a Reply