Zubair Ahmed Encounter News: छात्र दीपक की हत्या के बाद पुलिस जुबैर को लेकर पिछले दस दिन से लगातार दबिश दे रही थी और निगरानी रख रही थी. इस दौरान पुलिस ने 150 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी भी की और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की.
रामपुरः पशु तस्करों का कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये का इनामी जुबैर अहमद मिट्टी में मिल चुका है. प्रदेश की पुलिस ने देर रात उसे एनकाउंटर में मार गिराया. जुबैर के कुख्यात होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सालों से फरार चल रहा था. यहां तक की उसने हाल ही में गोरखपुर में छात्र दीपक के मुंह में गोली मारकर, उसे मौत के घाट उतार दिया था. तब से पुलिस उसको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी. जुबैर का नेटवर्क यूपी से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था.
चेकिंग के दौरान रामपुर पुलिस और गोकश बदमाश जुबेर के बीच मुठभेड़ हुई थी. चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जुबैर गोली लगने से घायल हो गया था. जबकि उसका दूसरा बदमाश साथी फरार हो गया था. इसके बाद घायल बदमाश जुबेर उर्फ कालिया को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घायल बदमाश जुबैर के पास से एक पिस्तौल और तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद.
पशुओं को लेकर यूपी से कैसे बंगाल जाता था जुबैर
वह पहले गोरखपुर, बस्ती और गोंडा से पशुओं की तस्करी करता फिर उन्हें बिहार के सिवान जिले तेतहली में अपने बनाए गए बाड़े में ले जाकर रखता और फिर उन्हें बंगाल पहुंचाता था. जुबैर का एनकाउंटर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
जुबैर को पकड़ने के लिए 150 ठिकानों पर छापेमारी
छात्र दीपक की हत्या के बाद पुलिस जुबैर को लेकर पिछले दस दिन से लगातार दबिश दे रही थी और निगरानी रख रही थी. इस दौरान पुलिस ने 150 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी भी की और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की. इस दौरान शुक्रवार को पुलिस को जुबैर को लेकर पुख्ता सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी.
नीट की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या की थी
पुलिस को देख जुबैर ने गोली चलानी शुरू कर दी. फिर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और जुबैर ढेर हो गया. हालांकि इस एनकाउंटर में जुबैर की एक गोली सीओ सिटी के बुलेट फ्रूफ जैकेट पर जा लगी. गनीमत रही की वह बाल-बाल बच गए. वहीं एक दारोगा और दो सिपाही घायल हो गए. बता दें कि बीते 15-16 सितंबर की रात गोरखपुर के पिपराईच में गौ तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे दीपक गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद एडीजी गोरखपुर ने आरोपी ज़ुबैर पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. एनकाउंटर में ढेर गौ तस्कर पर एक दर्जन से ज्यादा गौकशी के मुकदमें दर्ज हैं.






