मैट्रिमोनियल साइट पर शरफ रिजवी ने ‘सम्राट सिंह’ के नाम से बनाई प्रोफाइल, हिंदू युवती की फर्जी माँ-बाप से बात करवाई: पोल खुलने पर मुस्लिम बनने का डालने लगा दबाव
वाराणसी में मैट्रिमोनियल साइट पर मोहम्मद शरफ रिजवी ने सम्राट सिंह की पहचान लेकर हिंदू युवती से रिश्ता पक्का किया। युवती से कई बार दुष्कर्म किया और शादी की तैयारी के बहाने ₹5 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। युवती ने जब शादी की तारीख तय करने को कहा तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता ने सारनाथ थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर आरोपित ने सम्राट सिंह बनकर शादी का रिश्ता भेजा। कई दिन तक बात होने के बाद युवती के घऱ आया। 13 जुलाई 2025 को घर आकर अपने नकली मम्मी-पापा से वीडियो कॉल पर बात भी कराई।
बनारस घूमने के बहाने वह कई दिनों तक युवती से मिला और युवती से रेप किया। कुछ दिन बाद युवती को उसकी सच्चाई पता लग गई। फिर भी युवती ने शादी करने को कहा तो उसने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपित ने सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना रखी है। इससे वह हिंदू युवतियों को फँसाकर, दुष्कर्म कर पैसे भी ऐंठता है। फिर उस नंबर और प्रोफाइल को बंद कर नई प्रोफाइल और नंबर से वही काम दोहराता है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।






