Friday, October 18, 2024
Uncategorized

4 लाशें निकली एक घर से,सगी मुसलमान बहनो की बच्चों समेत हत्या

चारों के शव मिलने पर सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँची। तब तक लोगों ने फंदे और रस्सियाँ काट दी थीं।

नाजिया और साजिया की उनके बच्चों के साथ हत्या
नाजिया और साजिया की उनके बच्चों के साथ हत्या, रस्सी पर लटके मिले शव (फोटो साभार : NBT)

राजस्थान के डीडवाना जिले में दो महिलाओं के शव मिले हैं। वो सगी बहनें थी। उनके साथ ही दो बच्चों के भी शव मिले हैं, इसमें से एक लड़की और एक लड़का है। इसमें एक का नाम नाजिया था और दूसरी का साजिया। दोनों बहनों का निकाह अजहरुद्दीन और अशराफ नाम के दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। दोनों भाई सऊदी अरब में काम करते हैं। उन्होंने दोनों बहनों को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था, लेकिन जब दोनों बहनों ने उसे मानने से इनकार कर दिया, तो उनकी हत्या करवा दी गई। साजिया और नाजिया के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि अजरुद्दीन और अशराफ ने ही चारों की हत्या कराई है।

जानकारी के मुताबिक, मौलासर थाना क्षेत्र के नुवा गाँव में नाजिया (32 वर्ष) और साजिया (30 वर्ष) अपने शौहर के घर के बगल में ही किराए पर कमरे लेकर रह रही थी। शनिवार सुबह (20 जनवरी, 2023) को दोनों बहनों और दो बच्चों कनिष्का (7 वर्ष) और आमिर (4 वर्ष) के शव मिले थे। सभी के शव रस्सियों से लटके पड़े थे। चारों के शव मिलने पर सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुँची। तब तक लोगों ने फंदे और रस्सियाँ काट दी थीं। इसके बाद साजिया और नाजिया के परिजनों को सूचित किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौलासर पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुँचे। डिप्टी एसपी धर्मपाल पूनिया ने बताया कि दोनों मृतकाओं के पति अजरुद्दीन और अशफाक सगे भाई हैं, जो सऊदी अरब में रह कर काम कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और शवों को डीडवाना के बांगड़ अस्पताल में पहुँचाया।

पुलिस से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुँचे मायके पक्ष ने उनकी हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाए कि सभी की हत्या ससुराली जनों ने की है। परिजनों ने बताया कि नाजिया और साजिया का निकाह अजहरुद्दीन और अशफाक से की गई थी। दोनों सगे भाई थे। दोनों ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था, लेकिन लड़कियों ने ये मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों ससुराल वालों से अलग एक मकान ले लिया था।

उन्होंने ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें दोनों के शौहरों के नाम भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply