हाथों में चूड़ियां, माथे पर बिंदी… ‘मुन्ना’ भाई बना ‘मुन्नी’; एग्जाम रूम में खुली पोल
बॉलीवुड फिल्म मुन्ना भाई जैसा प्रकरण असल जिंदगी में, पंजाब के फरीदकोट से सामने आया है जहां एग्जाम सेंटर में मुन्ना भाई देखने को मिला. एग्जाम सेंटर में मुन्ना भाई
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में आयोजित हो रही पैरामेडिकल भर्ती के दौरान एक लड़की की जगह लड़का बैठ गया. लड़के ने अपने आपको लड़की के भेष में बदलकर पेपर दिया. लड़की बनकर दे रहा था एग्जाम
स्वास्थ्य व परिवार विभाग पंजाब के अधीन विभिन्न पैरामेडिकल पदों के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा आवेदनकर्ताओं की परीक्षा ली जा रही है. पैरामेडिकल पदों के लिए एग्जाम
लड़की बनकर आए लड़के को डीएवी पब्लिक स्कूल कोटकपूरा में बने सेंटर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एग्जाम सेंटर से गिरफ्तार
आरोपी लड़के पर शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह लड़की ही नहीं थी बल्कि लड़का था. कैसे पकड़ा गया आरोपी






