Friday, October 18, 2024
Uncategorized

सट्टा बाजार ताजा हाल:शिवराज 5 पैसे,कैलाश विजयवर्गीय 5 पैसे,भोपाल में सबसे कम रेट रामेश्वर शर्मा का,जानिए सरकार किसकी सट्टे के खेल में

शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय का रेट 5 पैसे से ऊपर जा ही नही रहा, इंदौर 2 पर रमेश मेंदोला का रेट 3 पैसे के बाद अब सट्टा लगना बन्द होकर मार्जिन पर चल रहा है,
कांग्रेस में कमलनाथ 11 पैसे से 20 पैसे पर आ गए थे विगत रात्रि फिर 15 पैसे पर पहुंच गए,दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी 10 पैसे से नीचे बने हुए है।

भोपाल में सबसे कम रेट
रामेश्वर शर्मा का चल रहा है जो 20 से 25 पैसे पर घूम रहा है,
भागवान दास सबनानी भी 70 पैसे पर मिल रहे हैं,
विश्वास सारंग को मुस्लिम वोट की बड़ी तादाद होने के कारण 75 और 80 पैसे का रेट लगाया जा रहा है,
ध्रुव नारायण सिंह को 90 से 95 पैसे का भाव मिला है,
वहीं उत्तर भोपाल में आलोक शर्मा की लड़ाई बड़ी सख्त स्थिति में है,
आलोक शर्मा को अभी 95 पैसे से 1 रुपया 15 पैसे तक रखा जा रहा है।

 

जानिए सट्टे का ये खेल

सट्टे का भाव सटोरियों के
सर्वे के आधार पर होता है, सटोरिये लोगों का अपना सर्वे होता है। लोगों से पूछा जाता है, उसी आधार पर तय होता है। टेलीविजन के सर्वे का थोड़ा-बहुत असर तो होता ही है। जो सट्टा खेलते हैं, वही रेट तय करते हैं। बड़ी तादाद में लोग शामिल होते हैं। गिनती नहीं है कोई हजारों, लाखों से करोड़ तक की संख्या होती है। बाजार में लोगों की बातों से माहौल तय होता है और उसी पर रेट तय होता है। रेट एक-एक सीट पर तय होता है। जैसे मैंने बताया कि किसी सटोरिये की एक सीट की जिम्मेदारी है, तो सारी सीटों का रेट वो नही खोलेगा। हां, ये जरूर है कि किसी को दूसरी सीट के कैंडिडेट पर पैसा लगाना है, तो वो दूसरी सीट वालों को खबर करेगा। हर सीट पर कैंडिडेट के पक्ष में बने माहौल, सर्वे, लोकल लोगों से बातचीत के आधार पर रेट तय होता है। सिर्फ इतना ही नहीं है और भी चीजे हैं, जो बताना मुमकिन नहीं है।

पब्लिक के रुझान पर रेट खुलते हैं और हर सीट पर अलग-अलग लोग तय करते हैं।

इसी तरह से हर सीट के माहौल पर रेट लगता है। जैसे एक रुपए पर तीस पैसे दे रहे हैं। यानी कि जिस पर पैसे ज्यादा दे रहे हैं, वह क्षेत्र में पीछे चल रहा है और जिस पर पैसे कम दे रहे हैं, वह आगे चल रहा है। यही तरीका है। मान लो कि किसी कैंडिडेट पर एक रुपए कोई लगाता है और बाज़ार उसे तीन रुपए देने की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब कैंडिडेट हार रहा है और अगर कोई एक रुपये दे रहा है, बदले में तीस पैसे देने की बात कर रहे हैं तो वह जीत रहा है। सट्टा बाजार में ऐसा ही होता है।

 

Leave a Reply