नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी में शीर्ष स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने 15 घंटे के अन्दर 2 बार मेराथन बैठक कर चुनावी तैयारियों से जुड़े संगठनात्मक पहलुओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएस संतोष की पहली बैठक सोमवार की देर रात बीजेपी मुख्यालय के केन्द्रीय कार्यालय में हुई। सोमवार को देर रात तक कई घंटे चली। इस मैराथन बैठक के बाद तीनों नेताओं ने मं्रगलवार को फिर से बैठने का फैसला किया। महज 15 घंटे के अन्दर भाजपा के तीनों शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर से मंगलवार को केन्द्रीय कार्यालय विस्तार में मैराथन बैठक की।
मध्यप्रदेश में भाजपा में हो सकता है बदलाब
भारतीय जनता पार्टी के तीन शीर्ष नेताओं की इस मैराथन बैठक को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी को नये रूप-रंग और कलेवर देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय संगठन से लेकर कई प्रदेशों में संगठन में बदलाव का खाका इन दोनों बैठकों में तैयार किया गया है। जिसकी घोषणा पार्टी आने वाले दिनों में कर सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमना राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में खाली पदों को भरने के साथ ही दायित्वों में भी बदलाव कर सकता है। देश से कुछ नये चेहरों को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को चुस्त-दुरूस्त करने और साथ हिी अधिक सक्रिय बनाने के लिये कई प्रदेशों के प्रभारी भी बदले जा सकते हैं।
मध्यप्रदेश में दिख सकते नये चेहरे
मध्यप्रदेश अगला चुनावी राज्य है। जहां इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है। लेकिन मध्यप्रदेश में अभी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करना है। क्योंकि भाजपा ने मार्च 2020 में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार गिरने से एक माह पहले 15 फरवरी 2020 को लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। जिनका 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी अलाकमान जल्द ही मध्यप्रदेश के नये प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कई अन्य प्रदेशों में भी नये प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर सकती है।
Mnsnews > Uncategorized > मध्य प्रदेश को जल्दी मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष,नाम फाइनल,कभी भी घोषणा
You Might Also Like
ऐसे होता है कानून का दुरुपयोग,मुआवजे का खेल
September 26, 2026
क्यों पड़े हैं ये सारे ज्ञानेश कुमार के पीछे,जानिए सच
September 25, 2026
280 काफ़िर मार दिए,बोले इस्लामिक जिहादी
September 25, 2026






