Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

बिग बॉस की अर्चना गौतम का जातिगत अपमान प्रियंका गांधी के दरबार में,केस हुआ दर्ज

प्रियंका गांधी के PA पर केस दर्ज, बिग बॉस फेम-मॉडल अर्चना गौतम के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, जानें, पूरा मामला

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi vadra) के पीए संदीप सिंह के खिलाफ, एससी-एसटी एक्ट और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. बिग बॉस-6 की टॉप फाइनलिस्ट रही अर्चना गौतम (Archna Gautam) के पिता की शिकायत पर एक्शन लिया गया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में अर्चना गौतम कांग्रेस के टिकट पर हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी है.

संदीप सिंह के खिलाफ अर्चना के पिता ने परतापुर थाने में केस दर्ज कराया है,

अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी वाड्रा के PA संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया

संदीप सिंह के खिलाफ अर्चना के पिता ने परतापुर थाने में केस दर्ज कराया है, पुलिस जांच में जुटी है

मेरठ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर मेरठ में मुकदमा दर्ज हुआ है. मेरठ के परतापुर थाने में संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. कांग्रेस नेत्री, बिगबॉस (Big Boss) कंटेस्टेंट और मॉडल अर्चना गौतम (Archna Gautam) के पिता ने संदीप सिंह पर मुकदमा कराया है. अर्चना के पिता गौतमबुद्ध ने संदीप सिंह पर जातिसूचक शब्द कहने, अपमानित करने का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा कराया है. अर्चना के पिता गौतमबुद्ध मेरठ में रहते हैं

आपको बता दें कि रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के समय अर्चना गौतम ने संदीप सिंह पर तमाम आरोप लगाए थे. अर्चना ने सोशल मीडिया पर आकर कहा था कि संदीप सिंह ने उन्हें जेल में डलवाने की धमकी दी. प्रियंका, राहुल से भी मिलने से रोका. गौतमबुद्ध ने संदीप सिंह के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने संदीप सिंह पर 506, 509, 506 और  एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा किया है.

जातिसूचक अमर्यादित भाषा का प्रयोग

अर्चना के पिता गौतमबुद्ध ने संदीप सिंह पर आरोप लगाया है कि 26 फरवरी 2023 को अर्चना रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लेने गई थी. जहां अर्चना,  प्रियंका गांधी से मिलना चाहती थी. लेकिन संदीप सिंह, जो प्रियंका गांधी के निजी सलाहकार हैं, उन्होंने प्रियंका से मिलने से रोका. अर्चना से बदतमीजी से बात करते हुए जातिसूचक अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. मेरी बेटी को अधिवेशन के मंच पर ही सबके सामने जान से मारने, बदमाशों को पुलिस के द्वारा उठाने की धमकी देते हुए अपमानित किया.

अर्चना की मानसिक स्थिति पर गहरा असर

पिता ने कहा कि उस वक्त वहां मौजूद कैमरामैन के पास इन सारी बातों का वीडियो के रूप में सुबूत भी हैं. पिता का आरोप है कि संदीप सिंह ने अर्चना को प्रियंका गांधी से मिलवाने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए जेल में डलवाने की बात कही, सबके सामने अभद्रता पूर्ण बिहेव किया. इससे मेरी बेटी अर्चना की मानसिक स्थिति पर गहरा असर हुआ है. उसकी मान, प्रतिष्ठा को भी आघात लगा है.

कैरियर चौपट करने की धमकी

सबके सामने इस प्रकार अपमान जनक जातिसूचक शब्द कहने से मेरा पूरा परिवार आहत है. संदीप ने अर्चना को प्रशासन के द्वारा पूरे परिवार को जेल में डालने की धमकी भी दी है. अर्चना का कैरियर चौपट करने की धमकी भी दी है. वहीं अर्चना गौतम ने भी एक वीडियो वायरल किया है. जिसमें संदीप सिंह को नल्ला, नाकारा और कांग्रेस पार्टी को दीमक की तरह खाने वाला बताया गया है.

Leave a Reply