साल 2017 से यूपी में योगी सरकार बनने के बाद अब तक 10531 एनकाउंटर हो चुके हैं, जिसमें 172 इनामी बदमाशों को पुलिस ने मिट्टी में मिला दिया. वहीं, 22,597 अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ‘दादाओं’ यानी अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपियों में से एक अरबाज को सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. माना जा रहा है कि अरबाज बाहुबली अतीक अहमद का करीबी था. यह कार्रवाई यूपी पुलिस के उस हौसले को दोहराती है,
‘मिट्टी में मिला’ अतीक अहमद का गुर्गा अरबाज: माफिया-गुंडई पर UP पुलिस का एक्शन जारी, CM योगी ने विधानसभा में दो टूक कही थी बात
#rajupal
Murder in #Prayagraj
Part 1,
तैयार था हत्या का प्लान@Aaashu47833171 @DINESHK29278747 @pathak__saab @RaamendraSharm7 @TEMPLE_POWERED @Vishaltank78 @iamnitinkarn @hindu_putri_ @Rupak_Chudhry @KumaarSaagar @5630Neha @neerajkshatriy @jeetensingh @LG73_ #टीम_महापंचायत pic.twitter.com/62EfyHRKqd— MNSMEDIAANDPUBLICATIONS News (@aaashumns) February 28, 2023
#rajupal
Murder in #Prayagraj
Part 1,
तैयार था हत्या का प्लान@Aaashu47833171 @DINESHK29278747 @pathak__saab @RaamendraSharm7 @TEMPLE_POWERED @Vishaltank78 @iamnitinkarn @hindu_putri_ @Rupak_Chudhry @KumaarSaagar @5630Neha @neerajkshatriy @jeetensingh @LG73_ #टीम_महापंचायत pic.twitter.com/i8CjezKvdb— MNSMEDIAANDPUBLICATIONS News (@aaashumns) February 28, 2023
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस की अरबाज़ नाम के आरोपित से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अरबाज़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ सोमवार (27 फरवरी 2023) को हुई। अरबाज़ पर आरोप था कि वो हमले के दौरान उस क्रेटा गाड़ी को चला रहा था, जिससे शूटर आए थे। 1 दिन पहले यह क्रेटा गाड़ी अतीक अहमद के घर से बरामद हुई थी।
भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मुठभेड़ पर लिखा, “मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू। उमेश पाल का एक हत्यारा अरबाज़ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जय हो।” अपने ट्वीट में शलभमणि ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पुलिस एक घायल व्यक्ति को सरकारी वाहन से उतार कर स्वरूप रानी अस्पताल ले जा रही है। घायल व्यक्ति अरबाज़ बताया जा रहा है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज़ अतीक के बेटे का ड्राइवर था। घटना की जाँच कर रही पुलिस टीम ने अरबाज़ के चेहरे को भी CCTV फुटेज में चिन्हित किया था। अरबाज़ ने न सिर्फ गाड़ी चलाई थी बल्कि उस पर उमेश पर हमले का भी आरोप है। मृतक अरबाज़ का अब्बा भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। अरबाज़ मूल रूप से प्रयागराज के पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर का रहने वाला था। अरबाज़ की तलाश कर रही पुलिस को सोमवार सुबह उसकी लोकेशन प्रयागराज में ही धूमनगंज के पास नेहरू पार्क के पास मिली थी।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की तो सूचना सही निकली। अरबाज़ पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा पर वो गोलियाँ चलाने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियाँ चलाईं। पुलिस की गोली अरबाज़ के सीने और पैर में लगी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। अरबाज़ को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि इस समय प्रयागराज में हुआ उमेश पाल हत्याकांड काफी गरमाया हुआ है। सीएम योगी खुद कह चुके हैं,”माफियाओं को मिट्टी में मिला दूँगा। प्रयागराज की घटना पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर काम कर रही है।” वहीं उप-मुख्यमंत्री ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस कांड की जाँच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जाँच के बाद अपराधियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि आने वाली पीढ़ियाँ भी याद रखेंगी।
♦






