Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

कांग्रेस के हिन्दू बांटो हिन्दू तोड़ो अभियान पर गरजे शंकराचार्य,सोनिया राहुल समेत पूरी कांग्रेस लगी आदिवासियों को भटकाने में

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ‘आदिवासी हिंदू नहीं हैं’ बयान पर जवाब दिया है। क्या कहा उन्होंने पढ़िए…

जगदलपुर। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक धर्मसभा को संबोधित किया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ‘आदिवासी हिंदू नहीं हैं’ बयान पर जवाब दिया है। शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि हर वर्ग के पूर्वज सनातनी हैं, हिंदू हैं। हिंदुओं की संख्या देश से घटाकर क्या देश को नया पाकिस्तान बनाना चाह रहे हैं? आदिवासी हिंदू नहीं तो फिर कौन हैं? आदिवासियों ने कहा है हम हिंदू हैं। उनके यहां भी दाह संस्कार होता है।

धर्मांतरण को लेकर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि, मैं ईसाइयों से कहता हूं आप ईसा मसीह को मानते हैं तो उनके बारे में कितना जानते हैं? उन्होंने कहा कि, रोम में ईसा मसीह की प्रतिमा वैष्णव तिलक में है। वह वैष्णव हो गए। जो लोग ईसा मसीह के नाम पर ईसाई बन रहे हैं, उन्हें उनका इतिहास नहीं मालूम। ईसा मसीह कई सालों तक कहां रहे यह किसी को नहीं पता। भारत में ईसा मसीह 3 साल तक थे। रोम में ईसा मसीह की प्रतिमा को ढक दिया गया है, जिसे अब तक खोला नहीं गया है। शंकराचार्य ने कहा कि, RSS के संचालक रहे सुदर्शन मेरे पास आते थे। उन्होंने ईसा मसीह को लेकर मुझे एक इतिहास बताया था। ईसा मसीह को जब सूली पर चढ़ा दिया गया था और उन्होंने समझा अब ईसा मसीह मर जाएंगे। लेकिन ईसा मसीह जीवित निकले और पैदल घूमते-घूमते भारत के जम्मू कश्मीर में आ गए थे। आज भी जम्मू-कश्मीर में ईसा मसीह की समाधि है। इस इतिहास का क्या करेंगे?

अगली बार PM बनेंगे या नहीं मोदी के कान में बताऊंगा

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डगमगा रहे हैं। वे अगली बार PM बनेंगे या नहीं जब मेरे पास आएंगे तो ये मैं उन्हें उनके कान में बताऊंगा। पीएम मोदी हिंदुत्व के पक्षधर नहीं हैं। जिस दिन वे गौरक्षकों को गुंडा कहना छोड़ देंगे मैं उस दिन उन्हें हिंदुओं का पक्षधर मानूंगा। वे कूटनीति में विश्व विख्यात हैं। हालांकि, उन्हें खुद में खुद का निरीक्षण करना चाहिए।

मोहन भागवत को अभी ज्ञान की कमी

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि, योगी आदित्यनाथ में अनुशासन है। उनमें बहुत गुण हैं। उनमें राजनीति और शासन करने की क्षमता है। जब वे CM नहीं थे तो उस समय मैं गोरखपुर जाता था तो मुझसे मिलने आते थे। मेरे साथ-साथ रहते थे। ये मुख्यमंत्री खाऊ किस्म के नहीं हैं। इनमें खाऊ की प्रवृत्ति नहीं होने के कारण सर्वगुण सम्पन्न हैं। न तो हिंदू पर अन्याय करते हैं और न ही करने देते हैं। वहीं RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर कहा कि, उनके पास अभी ज्ञान की कमी है।

हिंदुत्व को बचा रहे धीरेंद्र शास्त्री

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से जब पूछा गया कि, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री भविष्यवाणी बताते हैं। ये कोई चमत्कार है या फिर उनका कोई मैजिकल ट्रिक है? इसे आप किस नजरिए से देखते हैं? इसका जवाब देते हुए कहा कि, जो भी हो। धीरेंद्र शास्त्री किसी न किसी तरह से हिंदुत्व को बचा रहे हैं। इस बारे यदि जानना हो तो उनके पास जा कर देख लीजिए।

Leave a Reply