टीवी इंडस्ट्री की दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत औरअंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस बीच उनकी दोस्त रैय्या लबीब ने एक सनसनीखेज दावा किया है। जिसमें उन्होंने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए है। रैय्या का दावा है कि शीजन ने अपनी सेक्शुअल…
मुंबईः टीवी इंडस्ट्री की दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के 3 बाद आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं इस बीच उनकी दोस्त रैय्या लबीब ने एक सनसनीखेज दावा किया है। जिसमें उन्होंने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए है। रैय्या का दावा है कि शीजन ने अपनी सेक्शुअल जरूरतों को पूरा करने के लिए कई महिलाओं का इस्तेमाल किया है।
रैय्या ने कहा कि वह हमेशा फोन पर ही व्यस्त रहा करती थी और इसके बाद वह काफी परेशान दिखने लगी थी। तुनिषा की दोस्त ने कहा कि शीजान सभी को धोखा दे रहा था और सेक्स के लिए ही रिलेशनशिप बनाता था और ऐसा ही उसने तुनिषा के साथ भी किया।
उधर, तुनिषा-शीजान के साथ काम करने वाले एक एक्टर पार्थ जोशी का भी बयान दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद पार्थ शीजान के साथ हॉस्पिटल भी गया था और वालीव पुलिस स्टेशन भी गया था।
बता दें कि 24 दिसंबर को 21 वर्षीय तुनिषा ने शनिवार पालघर जिले में ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके सह-अभिनेता और एक्स ब्वाॅयफ्रेंड शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। इस बीच शिजान खान को वसई की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शीजान ने दावा किया कि तुनिषा ने इससे पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन तब उन्होंने उसे बचा लिया था। शीजान ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्होंने तुनिषा की मां को यह बताया था और उसका ‘खास ध्यान’ रखने को कहा था। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुलिस शीजान और तुनिषा के व्हाट्सएप संदेश और कॉल रिकॉर्ड की पुष्टि कर रही है।






