Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

उमा शर्मा बन गई फातिमा बेगम मोहम्मद वसी के लिए,मार मार कर हड्डियां तोड़ी, करंट लगा कर खत्म कर दिया,लाश कमरे में ही गाड़ दी, ऊपर पलंग लगा लिया

मामला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ इलाके के हाफिजपुर का है। यहाँ मोहम्मद वसी नाम के शख़्स ने मोहल्ले की ही रहने वाली उमा शर्मा नाम की लड़की को बहलाकर प्रेम जाल में फँसा लिया और उससे शादी कर ली।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मोहम्मद वसी नाम के शख्स ने बिजली का झटका दे कर अपनी बीवी की जान ले ली। उसके बाद लाश को बच्चों के सामने ही कमरे में दफन कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित की माँ ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कमरे से लाश निकलवा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ इलाके के हाफिजपुर का है। यहाँ मोहम्मद वसी नाम के शख़्स ने मोहल्ले की ही रहने वाली उमा शर्मा नाम की लड़की को बहलाकर प्रेम जाल में फँसा लिया और उससे शादी कर ली। शादी के बाद मोहम्मद वसी ने उमा का धर्म-परिवर्तन करते हुए उसका नाम बदलकर अक्शा फातिमा रख दिया। दोनों के 2 बच्चे भी हुए।

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद से ही मोहम्मद वसी अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ता रहता था। चार दिन पहले भी मोहम्मद वसी ने अक्शा फातिमा (उमा शर्मा) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा किया था। इस बीच उसकी माँ घर पर नहीं थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मोहम्मद वसी ने पहले तो पत्नी की पिटाई की जब इससे भी उसका जी नहीं भरा तो करंट लगा कर उसे मार दिया। बिजली के झटकों से जब पत्नी की जान चली गई तो आरोपित ने लाश को बच्चों के सामने ही कमरे में दफना दिया।

हत्या के 2 दिन बाद आरोपित ने अपनी माँ को फोन कर पत्नी के कहीं चले जाने की बात कही। इस पर वसी की माँ कानपुर से लौटीं। माँ के आने के बाद हत्यारे ने पत्नी को जान से मार देने की बात कबूली। वसी की माँ ने अपने वकील से संपर्क किया। वकील के सलाह पर उसकी माँ ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कमरे से लाश निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply