कांग्रेस ने ‘एक परिवार एक टिकट’ के नियम से किया समझौता! हिमाचल में पिता-बेटी को बनाया उम्मीदवार
इन 22 सीटों पर फंसा पेच
शिमला शहरी, किन्नौर, नालागढ़, बिलासपुर, हमीरपुर, नाचन, सरकाघाट, करसोग, आनी, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, कांगड़ा, इंदौरा, सुलह, जयसिंहपुर, देहरा, कुटलैहड़, गगरेट, चिंतपूर्णी, मनाली, भरमौर और पांवटा साहिब।
इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस पार्टी इसके लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कांग्रेस ने “एक परिवार एक टिकट” नियम से समझौता किया है. 46 उम्मीदवारों की पहली सूची में कांग्रेस ने दरांग से कौल सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है तो वही मंडी से उनकी बेटी चंपा ठाकुर को टिकट दे दिया है.
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद हिमाचल में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद हिमाचल में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इनमें शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, और शामिल है। पहली लिस्ट देखकर साफ पता चलता है कि कांग्रेस ने अधिकतर पुराने चेहरे ही मैदान में उतारे हैं। साथ ही भाजपा से आए खिमी राम और दयाल प्यारी को भी टिकट दिया गया है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने 19 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है। कांग्रेस शेष बचे 22 उम्मीदवारों को लेकर भी जल्द ही ऐलान कर सकती है।








