Friday, May 8, 2026
Uncategorized

सिंधिया ने विधायक खरीदने के पैसे नही बांटे,कांग्रेस का आरोप,कोई सबूत पेश नही किया

 

मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से सियासी गलियारे में विधायकों के खरीद फरोख्त का मामला समय-सयम पर उठते रहा है। आए दिन इस मुद्दे को लेकर किसी न किसी नेता का बयान सामने आते रहा है। इस बीच एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने इस मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दरसअल नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि जो कांग्रेस विधायक पैसे लेकर BJP में गए थे उनको भी पूरा पैसा नहीं मिला है। एक विधायक से मेरी बात भी हुई है, उसने कबूल किया मुझे सिर्फ़ 18 करोड़ रुपए मिले। बाकी पैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नहीं दिए। हमारे सम्पर्क में भी BJP के 4 विधायक, लेकिन हम गद्दारों को कांग्रेस में वापस नहीं लेंगे।

बता दें​ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। वहीं, सत्ता परिवर्तन के बाद से कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते आए हैं।

Leave a Reply