Friday, May 1, 2026
Uncategorized

वित्तमंत्री का अपहरण,हबीबुर्रहमान गैंग का हाथ

पाकिस्तान में आतंकियों ने शनिवार को एक मंत्री और कुछ टूरिस्ट्स को किडनैप कर लिया। इन आतंकियों ने बदले में पाकिस्तान की जेल में बंद जेहादियों की छोड़ने की मांग रखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला खैबर पख्तूनवा और गिलगिट बाल्टीस्तान का है। बताया जाता है कि इस अपहरण को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को अंजाम दिया है। आतंकियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) को गिलगिट-बाल्टिस्तान (जीबी) से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क को घेर लिया था। बताया जाता है कि बाद में आतंकियों ने सभी को छोड़ दिया। वहीं आतंकियों ने मांग पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

इस्लामाबाद से जा रहे थे गिलगिट
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के वित्तमंत्री ओबैदुल्लाह बेग दो अन्य लोगों के साथ इस्लामाबाद से गिलगिट जा रहे थे। इसी दौरान उनका अपहरण किया गया। आतंकियों ने पाकिस्तानी मंत्री अब्दुल्लाह बेग और कुछ टूरिस्ट्स को किडनैप कर लिया। किडनैपर्स ने जिन टेररिस्ट्स की रिहाई की मांग की है उन्होंने नंगा पर्वत क्षेत्र में विदेशियों की भीषण हत्या की थी। इसके अलावा यह आतंकी डायमेर में अन्य टेररिस्ट इंसीडेंट्स में शामिल थे। आतंकियों के चंगुल से छूटने के बाद मंत्री बेग ने एक वीडियो जारी किया है।

पाकिस्तान आतंकवाद हद से ज्यादा हावी होता जा रहा हैं, आतंकियों ने पाक के वित्तमंत्री अब्दुल्लाह बेग का बालटिस्तान जाते समय अपहरण कर लिया हैं । आतंकियों ने वित्तमंत्री को छोड़ने के लिए कई सरकार के आगे कई खूंखार आतंकियों को छोड़ने की शर्त रखी हैं

पाकिस्तान में आतंकवाद हद से ज्यादा हावी होता जा रहा हैं, आतंकियों ने पाक के वित्तमंत्री अब्दुल्लाह बेग का बालटिस्तान जाते समय अपहरण कर लिया हैं। आतंकियों ने वित्तमंत्री को छोड़ने के लिए कई सरकार के आगे कई खूंखार आतंकियों को छोड़ने की शर्त रखी हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस घटना को खूंखार आतंकवादी संगठन तहरीक एक तालिबान ने अंजाम दिया हैं। सूत्रों के मुताबिक बंदी बनाए गए लोगों के साथ वित्तमंत्री को आतंकियों ने छोड़ ने दिया हैं।  आतंकियों ने सरकार को शर्त पूरा करने के लिए सरकार को 10 दिन का समय दिया हैं।
गिलगिट -बालटिस्तान जा रहे थे पाक वित्तमंत्री
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाक के वित्तमंत्री ओबैदुल्लाह बेग अपनी गाड़ी से गिलगिट जा रहे थे, लेकिन आतंकियों ने मुख्य मार्ग को घेर लिया, जिसके बाद बेग को आतंकियों ने अगवा कर लिया , बेग के अलावा आतंकियों ने कई विदेशी पर्यटकों को अगवा किया।  इनका अपहरण वहीं किया गया हैं जंहा पर कई विदेशी पर्यटकों को पूर्व दिनों नृंश्सता के साथ हत्या की गई थी।  यह आतंकी पूर्व में भी कई आतंकी वारदात में शामिल रहे हैं।
अपहरण के पीछे खूंखार आतंकी हबीबूर रहमान का हाथ
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा हैं घटना को अंजाम देने में पाकिस्तानी मोस्ट वांटेड आतंकी हबीबुर रहमान का हाथ बताया जा रहा हैं।  वह नंगा पर्वत पर पूर्व में 12 विदेशी पर्यटकों की हत्या कर चुका हैं।  दरअसल हबीबुर रहमान इस्लाम की कुव्वत लाने के लिए आतंक का प्रसार करता हैं।  पहले पाकिस्तान में इस आतंकी संगठन को कई चरमपंथियों का भारी मात्रा में समर्थन मिलता था।  लेकिन बैन के बाद गुप्त तरीके से पाकिस्तान में इस्लाम का शासन का स्थापित करने के लिए विदेशी लोगों पर हमला कर मौत के घाट उतार रहा हैं।  तंकियों ने प्रांत में इस्लामिक नियमों को लागू करने और महिलाओं को खेल से दूर रखने की मांग भी रखी थी।

आपको बता दे की पाकिस्तान में इस्लामिक आतंकवाद चरमता की हद पार कर चुका हैं, पाकिस्तान में टीटीपी पूरी तरह तालिबान की जगह ले चुका हैं । टीटीपी पाकिस्तान में शरिया कानून को लागू करने की मांग करता हैं । इसके अलावा कई आतंकी हमलों को टीटीपी के आतंकियों ने सीधी भूमिका निभाई हैं । पाकिस्तान में इस्लाम के नाम पर जिहादी संगठन उबाल मार रहे हैं । पाकिस्तान की आतंरिक चुनौतियों को टीटीपी सबसे ज्यादा चुनौती दे रहा हैं ।

 

Leave a Reply