रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हनुमना थानाक्षेत्र से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नवमी की दुर्गा आरती देख कर अकेली घर लौट रही महिला को हैवानों ने अपना शिकार बनाया. आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो कैमरे में कैद कर लिया. जिसके बाद पीड़ित महिला घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब उनके अवैध निर्माण को जमींदोज करने की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है.
दरअसल दुर्गा पूजा नवमी के दिन पंडाल से आरती देखकर अकेली घर लौट रही महिला के साथ आधा दर्जन बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. इसके साथ ही आरोपियों ने महिला को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसका वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया था, जिसकी वजह से महिला डरी हुई थी. और दो दिनों तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब महिला घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस के द्वारा मामले पर प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की तैयारी कर रही है.
मऊगंज SDOP नवीन दुबे के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता अपने मायके आई हुई थी. नवरात्रि में 1 अक्टूबर की रात युवती दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने के बाद करीब 11 बजे अकेले घर जा रही थी. रास्ते में दूसरी ओर से पास के गांव के दो नाबालिग और चार युवक आ रहे थे. उन्होंने युवती को रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दिया. इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया. वारदात के बारे में किसी को बताने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया. डरी-सहमी युवती चुपचाप घर आकर चली गई.






