राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अध्यक्ष पद की रेस से खुद को बाहर करने का फैसला किया था. सोनिया से मुलाकात के बाद उन्होंने माफी भी मांगी और अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. गहलोत, जब सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे तो कहा जा रहा है कि वो अपनी पूरी तैयारी के साथ गए थे. उन्होंने बकायदा एक नोट तैयार किया था, जिसे सोनिया गांधी के साथ प्रेजेंट किया और बाद में मीडिया के सामने माफी भी मांगी.
मलयाला मनोरमा के फोटोग्राफर जे सुरेश ने एक तस्वीर कैप्चर की, जिसमें गहलोत के हाथों में कुछ चिट-शीट दिख रही है, जो माना जा रहा है कि उन्होंने सोनिया गांधी के साछ बैठक में उठाए थे. तस्वीर से माना जा रहा है कि गहलोत के हाथों में चिट-शीट छोटे प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट के खिलाफ एक तरह के आरोपपत्र है. कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत सिर्फ इसलिए दिल्ली आए थे, ताकि वो सचिन पायलट को कुर्सी तक पहुंचने से रोक सके. गहलोत के लिए शुरु से ही खबर चल रही थी कि वो अपनी कुर्सी पायल को नहीं देना चाहते.
On his way to meet Sonia Gandhi yesterday, Ashok Gehlot was seen jotting down points against Sachin Pilot to present to her.’SP (Sachin) will leave party,’ is one of the many points.#Exclusive picture by J Suresh , #Manorama #Congress #Rajasthan #AshokGehlot #SachinPilot pic.twitter.com/YfBa8U03lz
— Malayala Manorama (@ManoramaDaily) September 30, 2022






