Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

चू…. अपराधी,समझदार पुलिस, हथियार लेकर पहुंच गए पुलिस की गाड़ी लूटने

उपर उठ रहे क्राइम ग्राफ के मद्देनजर अब जिला पुलिस ने एक नया एक्शन प्लान बना लिया है. एसपी मोहित हांडा के निर्देशों पर क्राइम यूनिट टीम की गाड़ियां बिना लाल बत्ती और पुलिस स्टीकर लगाकर गश्त कर रही है. जिन इलाकों में सबसे ज्यादा लूट जैसी वारदात होने की संभावना बनी रहती है या फिर जिस जगह पहले भी लूट की वारदातें हो चुकी है वहां विशेष निगरानी की जा रही है.

बीते रोज जब सीआईए 2 टीम अपनी सरकारी गाड़ी में गश्त कर रही थी तो पहले से घात लगाकर बैठे दो लुटेरों ने जबरन उनकी गाड़ी को रोक लिया. इससे पहले की लुटेरे समझ पाते की उन्होंने पुलिस की गाड़ी रोक ली. पहले से तैयारी में बैठी सीआईए 2 टीम ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया. दोनों आरोपियों से 1 अवैध हथियार, 2 जिंदा राउंड, एक लोहा पाईप व 1 टार्च बरामद हुई है. गौरतलब है की करीब 9 दिन पहले भी काला राणा गैंग के दो गुर्गों ने सीआईए 2 टीम की गाड़ी को लूटने का प्रयास किया था.

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस के पास इनपुट थी कि गांव शाहपुर के लोकल रोड पर दो युवक अवैध हथियारों के साथ लूट की फिराक में घूम रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस टीम बिना बत्ती और पुलिस स्टीकर लगी सरकारी गाड़ी में मौके पर पहुंची तो दो युवको ने उन्हें अपना शिकार समझकर रोक लिया और अवैध हथियारों के साथ लूटपाट करने की कोशिश की.

Leave a Reply