तांत्रिक गफ्फार ने दंपती को पुत्र प्राप्ति का दिया झांसा।
दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने दंपती को गफ्फार से मिलवाया।
10 दिन तक बंधक महिला के साथ किया दुष्कर्म।
गाजियाबाद. मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौडा गांव निवासी तांत्रिक द्वारा एक विवाहिता को शर्तिया पुत्र होने का झांसा देकर 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विवाहिता किसी तरह आरोपी के चंगुल से बच निकली और परिजनों को आप बीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने दंपती को गफ्फार से मिलवाया
मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करते हैं। बताया गया कि करीब छह साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। दंपती के एक चार वर्षीय पुत्री है। दंपती आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। करीब एक माह पूर्व व्यक्ति के गांव निवासी दूसरे संप्रदाय एक युवक ने दंपती को एक तांत्रिक द्वारा परेशानी दूर करने और पुत्र प्राप्ति का इलाज करने की बात कहते हुए निवाड़ी के खिंदौड़ गांव निवासी तांत्रिक गफ्फार पुत्र राजी से मिलवाया।
गफ्फार ने दंपती को पुत्र प्राप्ति का दिया झांसा
गफ्फार ने दंपती को शर्तीय पुत्र प्राप्ति और आर्थिक परेशानी दूर करने का झांसा दिया और क्रियाएं करने के लिए दंपती को बार-बार अपने एकांत स्थान पर बुलाने लगा। तांत्रिक ने दंपती को कई दिन तक वहीं रहकर क्रियाएं करने को कहा। इस पर महिला गत नौ तारीख को तांत्रिक के पास पहुंच गई। पति काम पर चला गया।
10 दिन तक बंधक महिला के साथ किया दुष्कर्म
आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र मंत्र के बहाने विवाहिता का 10 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बीते दिन विवाहिता मौका देख कर उसके चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। बताया गया कि 55 वर्षीय तांत्रिक गफ्फार पिछले चार वर्षो से तंत्र मंत्र कर रहा था। थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी गफ्फार पुत्र राजी निवासी खिंदौडा के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।






