Wednesday, April 1, 2026
Uncategorized

मोहम्मद इरशाद ने दिल्ली में किया कांड,बन गया हिन्दू,वकालत भी फजी

देश की राजधानी दिल्ली में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मोहम्मद इरशाद नाम के व्यक्ति ने अपना नाम गुड्डू बताकर पहले तो हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया उसके बाद उस हिन्दू युवती के साथ कई प्रकार से जबरदस्ती की।

मामला दिल्ली के कड़कड़डूमा क्षेत्र का है। जहां कोर्ट में मोहम्मद इरशाद और लड़की दोनों वकालत की प्रैक्टिस करते थे। प्रैक्टिस के दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ी। मोहम्मद इरशाद ने अपनी असली पहचान छिपाकर युवती से अपना नाम गुड्डू बताया और कहा कि वो हिन्दू है। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद जब इरशाद हिन्दू युवती के साथ नमाज पढ़ने , कलमा पढ़ने और गौ मांस खाने को लेकर जबरदस्ती करने लगा तब जाकर उसकी पोल खुली। इतना ही नहीं बात न मानने पर इरशाद लड़की को बंदूक के बट से मारता भी था और जबरदस्ती मुंह में गौ मांस ठूंस देता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि इरशाद पहले से शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे थे। उसने अपनी पहली पत्नी को गाँव में छोड़ रखा था। पीड़ित ने आगे कहा कि मोहम्मद इरशाद ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती रेप किया और वीडियो तक बना लिया। जिसके बाद वो उसे ब्लैकमेल भी करता था। लड़की पर इस्लाम कबूलने का दबाव भी डाला गया।

लड़की का आगे कहना है कि , जिस डिग्री के आधार पर मोहम्मद इरशाद वकालत की प्रैक्टिस करता था वो भी फर्जी था।उसे कई बार डिग्री दिखाने को लेकर नोटिस दिया जा चुका था , जिसके बाद वो डिग्री खो जाने का बहाना बनाता था।

लड़की ने आगे बताया कि उसे ऐसी प्रताड़ना मिली है जिसके बारे में वो बता भी नहीं सकती। लड़की ने रोते हुए कहा कि उसे जबरन मांस खिलाने की कोशिश के दौरान उलटी आ जाती थी और तब वो मदद के लिए चीखती थी, पर कोई भी उसका साथ नहीं देता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि टॉर्चर के दौरान दरवाजा बंद कर दिया जाता था। लड़की ने बताया कि आरोपित इरशाद ने उसका प्राकृतिक और अप्राकृतिक, दोनों तरीके से यौन शोषण किया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की सहायता कर रहीं आस्था मां उसे पुलिस के पास लेकर गई। इसी मामले पर हिंदी खबर की पत्रकार आँचल यादव ने पीड़िता से बात की जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आया। आस्था मां ने बताया कि मोहम्मद इरशाद जो पुलिस ने 8 सितंबर को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन पीड़िता बुरी तरह से डरी हुई है और मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply