Tuesday, April 21, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS: केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले में,30 जगह छापेमारी जारी

 

दिल्ली सरकार के शराब घोटाला मामले में सीबीआई के बाद अब ईडी की भी एंट्री हो गई है। आज ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 6 राज्यों के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की।

दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा बीते दिनों लाई गई आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर केन्द्रीय एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इसकी जांच में सीबीईआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय भी शामिल हो गया है।
दिल्ली में यहां हो रही छापेमारी
मिली जानकारी के ईडी की टीम दिल्ली स्थित जोरबाग में भी पहुंची है। ईडी ने यहां इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू के यहां छापा मारा है। उन्होंने 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के एकांउन्ट में ट्रांसफर किए थे। ईडी अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मनीष सिसौदिया के आवास पर छापेमारी नहीं हो रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आज की ईडी की कारवाई उन्हीं प्राइवेट व्यक्तियों के खिलाफ हो रही है, जिनका नाम सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज है।
क्या है मामला?
आबकारी नीति में घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ( CBI) ने 17 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। 30 से ज्यादा लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद CBI ने अपने एफआईआर में आबकारी विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया को सबसे पहला और मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस केस में कई अज्ञात आरोपियों, कंपनियों समेत कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई द्वारा दर्ज इसी मामले को टेकओवर करके ईडी इसमें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है।

Leave a Reply