मध्य प्रदेश के सागर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसी सिरफिरे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जो एक के बाद एक चार लोगों का कत्ल कर चुका है। इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपी ने अभी तक जिन लोगों की हत्या की है वह सभी चौकीदार थे। बताया जाता है कि आरोपी को यह चौकीदार ड्यूटी के दौरान सोते मिले, जिसनकी वजह से उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
चौकीदारों की पत्थर से सिर कुचलकर कर देता है हत्या
दरअसल, हैरान करने वाला यह मामला सागर शहर के कैंट और सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र का है। जहां चार महीने पहले एक मई को एक चौकीदार की हत्या हुई थी। जहां चौकीदार उत्तम पुत्र कंछेदी रजक की सोते समय सिर पर डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। लेकिन पुलिस के हाथ चार महीने बीत जाने के बाद ना तो आरोपी हाथ लगा और ना ही कोई सुराग मिला। पुलिस अभी इस मामले का खुलासा कर भी नहीं पाई थी कि अब फिर चार दिन में तीन चौकीदारों की हत्या कर दी गई। इन कत्ल का तरीका भी पहले ही जैसा था। तीनों को सोते समय सिर पर हमला कर मारा गया है। मंगलवार देर रात सागर के आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के अंदर चौकीदार का शव मिला। शव बुरी तरह से पत्थर से कुचला हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को हाथ लगा एक सीसीटीवी फुटेज
मामले की जांच कर रहे सागर के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि अब तक जितनी भी हत्याएं हुई हैं उनका पैटर्न एक जैसा है, जिससे किसी सीरियल किलर के होने का संदेह है। अफसर ने बताया कि संदिग्ध आरोपी की तलाश चल रही है। इन सभी हत्याकांड के पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ हो सकता है। इसी दौरान पुलिस को जांच में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध सफेद शर्ट और हाफ पैंट पहने दिखा है। पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच भी जारी किया है। वहींआम लोगों से अपील की है कि वह जांच में पुलिस की मदद करें। किसी को भी यह व्यक्ति दिखता है तो वह तत्काल सूचित करें।






