Wednesday, April 22, 2026
Uncategorized

LOVE JIHAD IN UTTAR PRADESH: चांद हरामी उर्फ मोहम्मद चांद बन गया डॉक्टर विशाल,बोला हमारे मज़हब में यही सिखाया

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बरेली में चांद बाबू नाम के एक शख्स ने खुद को डॉक्टर विशाल बताकर एक युवती को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसका रेप किया साथ ही उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। आरोपी चांद बाबू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पीलीभीत के रहने वाले चांद बाबू ने खुद को डॉक्टर विशाल बताकर मुरादाबाद की एक हिंदू युवती को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया। युवती का आरोप है कि चांद बाबू ने उसे विश्वास में लेकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। यही नहीं उसने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। बाद में चांद बाबू युवती को उसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि चांद बाबू युवती को डरा-धमकाकर बरेली ले आया जहां उसने युवती को शहर कोतवाली इलाके में पड़ने वाले मन्नत गेस्ट हाउस में रखा। युवती किसी तरह पुलिस को फोन करने में कामयाब हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली डीसीपी श्वेता यादव के मुताबिक युवती ने डायल 112 पर फोन कर सूचित किया। युवती के मुताबिक चांद बाबू ने उसपर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाया और उसी सिलसिले में वो उसे बरेली लाया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन, रेप और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply