Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

विधायक के प्रयास से लगी बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति,मुसलमानों से कहा ताजिये कहीं और दफ़नाओ

बिधनू विकास खंड के रौतारा गांव में विवादित ग्राम समाज की जमीन पर रविवार को भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने आंबेडकर प्रतिमा लगवा दी। मंदिर के ठीक बगल में ग्राम समाज की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा को लगाया गया है।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह भाईचारा और सौहार्द बिगड़ने नहीं देंगे। मुस्लिम समुदाय कोई दूसरी जगह देख ले, जहां ताजिया दफनाया जाए, इसमें हमें कोई दिक़्क़त नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी जमीन पर ताजिए दफनाने को लेकर विवाद हुआ था।

मंदिर के बगल में ग्राम समाज की जमीन पर कई वर्षो से मुस्लिम पक्ष ताजिया दफना रहा था। पिछले वर्ष इसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों के साथ भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने भी उनका समर्थन किया था और ग्रामीणों का साथ देने का वादा किया था। उस समय विधायक का बयान भी काफी वायरल हुआ था।

आज उसी स्थान पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया l इसके बाद उन्होंने कहा कि हमें दूसरे धर्म के लोगों से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह भाईचारा खराब नहीं होने दे सकते। इसलिए मुस्लिम समुदाय दूसरी जगह देख ले जहां वे ताजिया दफना सकें। इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

इस मौके पर लवकुश कुशवाहा, अनिल दीक्षित, भूरे सिंह, मिंटू सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, संदीप सिंह, पवन चंदेल, शालू चक, धर्मेंद्र पाल, राजू परिहार आदि रहे।

Leave a Reply