कांग्रेस के आरोपों के बाद स्मृति ईरानी ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मेरी बेटी की गलती यह है कि उसकी मां सोनिया और राहुल गांधी की 5,000 करोड़ रुपये की लूट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। उसकी गलती यह है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।’
स्मृति ने अपनी बेटी पर लगाए आरोपों के निराधार बताते हुए कहा था कि उनकी 18 साल की बेटी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है और कोई बार नहीं चलाती। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाने के लिए पवन खेड़ा और कांग्रेस पार्टी को अदालत में देखने की बात कही थी। अब स्मृति ईरानी ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी, जयराम रमेश और पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेज दिया है।
मुद्दे पर जारी है सियासी जंग
इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के नेता भी आमने-सामने हैं। ईरानी की बेटी पर लगाए कांग्रेस के आरोपों पर एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कुछ टिप्पड़ी की थी। अब कांग्रेस ने इसे अमर्यादित बताते हुए भाजपा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है और माफी मांगने की मांग की है।






