Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

कांग्रेस शासित राज्य में हिन्दू की नृशंस हत्या, दो कट्टरपंथी मुसलमानों का कारनामा,चुप बैठे सोनिया राहुल प्रियंका

कन्हैयालाल  के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में वाट्सएप स्टेटस लगाया था, जिससे खफा हुए मोहम्मद रियाद और मोहम्मद नाम के दो आरोपियों ने तलवार से गला रेतकर सरेआम दिनदाहड़े कन्हैयालाल की हत्या कर दी। बता दें कि उदयपुर के धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है, जहां हत्यारे कपड़े के नाप देने के बहाने गए थे और कपड़े का नाप लेने के दौरान उनकी हत्या हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद सूबे में सनसनी जैसा आलम है। ऐसे में एक बार फिर से गहलोत सरकार कानून-व्यवस्था के मसले को लेकर सवालिया कठघरे में आ चुकी है।

NIA की टीम जाएगी उदयपुर

न्यूज ऐजेंसी ANI के अनुसार NIA की टीम को उदयपुर भेजा चुका है। ANI ने अपने ट्विटर अकाउंट में ट्विट किया है कि “राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम को राजस्थान के उदयपुर के लिए रवाना किया गया है, इस क्षेत्र में दिन के उजाले में दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति का सिर काट दिया गया था”।इसके अलावा कन्हैयालाल को धारधार हथियार से मौत के घाट उतारने वाले इन मोहम्मद रियाद और मोहम्मद के बारे में बताया जा रहा है कि इनके तार पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं। बता दें कि इस घटना के बाद उदयपुर में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इससे पहले इन दोनों अपराधियों को राजस्थान पुलिस ने राजसमंद जिले से गिरफ्तार किया गया है।

 

राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए एक शख्स की नृशंस तरीके से हत्या (Murder in Udaipur) कर दी गई. हत्या के बाद इस इलाके में भारी तनाव है. फिलहाल, प्रशासन ने एहतियातन 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है.  हमलावरों ने युवक पर ऐसा वार किया कि गर्दन धड़ से अलग (Beheaded in Shop) हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान कन्हैया लाल तेली (Kanhaiya Lal Teli) के रूप में हुई है. कन्हैया लाल यहां शहर के धानमंडी इलाके में टेलरिंग शॉप (Tailoring Shop) चलाता था. बताया जा रहा है कि यहां करीब 6-7 लोग काम करते हैं. हालांकि, हमलावरों ने केवल कन्हैया लाल पर ही हमला किया. गर्दन अलग हो जाने से कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हमले में कन्हैया का एक साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, इस नृशंस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई और बाजार में दहशत का माहौल है.

इसीलिए हुई हत्या !

सूत्रों की मानें तो कन्हैया लाल पिछले कई दिनों से समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहा था. जिसके बाद से समुदाय विशेष में कन्हैया के प्रति गहरी नाराजगी हो गई. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर इस दौरान कुछ दिन तक कन्हैया लाल की दुकान भी बंद रही. वहीं, कन्हैया को लगा कि अब हालात सामान्य हैं और उसने फिर से दुकान पर जाना शुरू कर दिया. जिसके बाद आज वह हमलावरों का शिकार हो गया. ये भी जानकारी मिली है कि कन्हैया लाल तेली ने हाल ही सोशल मीडिया पर नबी के खिलाफ टिप्पणी के लिए भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट (Social Media Post in Support of Nupur Sharma) भी लिखी थी. जिसके बाद से वह निशाने पर आ गया था.

स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

वहीं, उदयपुर में दिनदहाड़े हुए हत्या के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है. वहीं, बदला लेने के लिए हत्या किए जाने की बात सामने आते देख पुलिस भी सतर्क हो गई है. फिलहाल, इलाक में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. हत्या के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है. जिसके बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, फिलहाल, तनाव के चलते बाजार बंद हो गया है.

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक जघन्य हत्या को अंजाम दिया गया है और घटना की गहन रूप से जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ आरोपियों की पहचान हो गई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है. उन्होंने कहा कि हत्या का दावा कर वीडियो बनाने वालों पर भी कार्रवाई होगी.

हत्या की जिम्मेदारी लेने वालों का वीडियो वायरल

वहीं, उदयपुर में हुई इस हत्या के बारे में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो लोगों को इस हत्या के बारे में बात करते सुना जा सकता है. जो कि इसे बदले की कार्रवाई बता रहे हैं. समुदाय विशेष के ये लोग इस वीडियो में धमकी भी देते नजर आ रहे हैं कि अगर उनके समुदाय को लेकर कोई टिप्पणी हुई तो वे इसी तरह का ‘हश्र’ करेंगे. वीडियो में युवकों के हाथ में खंजर भी दिखाई दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री की अपील- शांति बनाएं, वीडियो न फैलाएं

वहीं, संवेदनशील मामला होने के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस पर तुरंत संज्ञान ले लिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं. इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी. मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.’ मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में वीडियो को शेयर न करने की अपील की. उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें. वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा.’

Leave a Reply