Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

कांग्रेस नेता ने लूट ली अस्पताल के कंपाउंडर की इज्जत,मोहम्मद शाहनवाज़ चौधरी

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में क्लीनिक में काम करने वाले असिस्टेंट से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस आरोप में पुलिस ने रविवार को शाहनवाज चौधरी नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पता चला कांग्रेस पदाधिकारी है।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गांव मकनपुर निवासी एक युवक वैशाली में क्लीनिक पर बतौर असिस्टेंट काम करता है। उसके मुताबिक, शाहनवाज चौधरी अपने परिचित के इलाज के सिलसिले में अक्सर क्लीनिक पर आता रहता था। पीड़ित के अनुसार, 17 मई की शाम साढ़े चार बजे शाहनवाज ने उसको अपने घर पर बुलाया और कुकर्म किया।
पीड़ित युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को साराया वाकया बताया और यूपी-112 कंट्रोल रूम को सूचित किया। 17 जून की देर रात पुलिस ने इस मामले में शाहनवाज चौधरी निवासी वैशाली के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply