भोपालः मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। निकाय चुनाव के पहले प्रदेश के दो विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। BSP विधायक संजीव कुशवाहा और समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि आज रात या कल तक दोनों पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
बता दें कि भिंड से BSP विधायक संजीव कुशवाहा ग्वालियर-चंबल का बड़ा सियासी चेहरा माना जाता है। ऐसे में उनके पार्टी में आने से इस संभाग भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं विधायक राजेश शुक्ला भी बड़ा चेहरा माना जाता है।
कांग्रेस में पूर्व विधायक
इधर, भाजपा के दो पूर्व विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हो रहीं तेज
भाजपा के जिन पूर्व विधायकों की राजनीतिक जमीन धीरे-धीरे खिसकने लगी है। ऐसे में संगठन से छिटके गए ऐसे भाजपा के ऐसे पूर्व विधायकों पर अब कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो मेहगांव से एक पूर्व भाजपा विधायक की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह के साथ अभी दो बैठकें भी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं भिण्ड विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा के एक पूर्व विधायक पर कांग्रेस ने डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। संजीव सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के लिए भाजपा के एक पूर्व विधायक को अपने खेमे में लेना आसान हो जाएगा।






