Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

ये कैसा निकाह,शौहर बनाता है धूप में मुर्गा,प्राइवेट पार्ट में डाल देता है बोतल

 

एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला ने कहा कि मेरा पति जल्लाद है साहब, मुझे हर रोज प्रताड़ित करता है। मेरा तीन साल पहले निकाह हुआ था। दहेज के रुपए न देने पर मुझे परेशान किया जा रहा है। ससुराल वाले भी पति का साथ दे रहे है। पति मेरे के साथ कुकर्म करता है। इतना ही नही उसने प्राइवेट पार्ट मे बोतल डाल दी। इसके बाद धूप मे ले जाकर मुर्गा बना देता है। फिर पीठ पर ईट कर देता है। ये सब देखकर ससुराल हंसते है। विरोध करने पर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। कहता है कि जाकर एक लाख रुपए नगद लेकर आओ तब यहां पर रह पाओगी। तलाक की धमकी भी देता है। जिससे वह दूसरा निकाह कर सके। इज्जतनगर की महिला ने बताया कि 2 जुलाई 2018 को उसका निकाह भुता के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी मे उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से खर्च करते हुए दान दहेज दिया। महिला ने बताया कि ससुराल वाले शादी मे मिले दहेज से नाखुश थे। शादी के तीन दिन बाद से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि अब उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध है। वह चाहता है कि वह उसे तलाक दे और बच्ची को लेकर चली जाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। भुता पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।।

Leave a Reply