नई दिल्ली। 10 जून यानी की कल का दिन कांग्रेस पार्टी की किस्मत का फैसला करने वाला है। वजह है राज्यसभा सीटों के चुनाव। राज्यसभा की 57 सीटें खाली हुई थीं। जिसमें 15 राज्यों की इन सीटों में से 41 पर निर्विरोध सदस्य चुने जा चुके हैं। बता दें कि 4 राज्यों की 16 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर सत्ताने लगा है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं की बौखलाहट देख रही है। इसी बीच राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला ने एक विवादित बयान दे डाला है। जिसके बाद अब वो मुश्किल में घिर सकते है। बता दें कि इससे पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी यानी बीटीपी ने कांग्रेस बड़ा झटका दिया है। बीटीपी ने अपने दोनों विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में शामिल नहीं होने के लिए व्हिप जारी किया था।
दरअसल, राज्यसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बात करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, हमको ये विश्वास है कि मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी, मैं स्वयं हूं। आदरणीय अशोक गहलोत जी हो। हमारे विधायक साथी हो। हमें ये विश्वास है कि कल के चुनाव में प्रजातांत्रिक बहुमत की जीत होगी। प्रजातंत्र का चीरहरण करने वाले लोग जो धनबल, सत्ताबल, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के भरोसे पर यहां आए है। उन्होंने पहले राज्यसभा के चुनाव में जब भाजपा के लोगों ने मुंह की खाई थी। इस बार भी वो मुंह की खाएंगे। सच जीतेगा, बहुमत जीतेगा, प्रजातंत्र जीतेगा, संविधान जीतेगा, कानून जीतेगा, न्याय जीतेगा। और झूठा का आवरण पहने जो लोग एक समय में सीता मैया का चीरहरण हुआ था। वह अब प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहते हैं। वो लोग हारेंगे और बेनकाब हो जाएंगे।
उदयपुर – रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान बोले- जैसे सीता मैया का हुआ था चीरहरण, वैसे ही वह अब प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहते हैं pic.twitter.com/Ncvu3DNyJK
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) June 9, 2022






