मल्हारगंज इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया। यहां समुदाय विशेष के युवक ने एक युवती को गलत नाम बताकर पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया।
लड़की को खंडवा और महाराष्ट्र के अकोला में अपने साथ एक महीने से भी ज्यादा समय तक रखा।
ब्राह्मण समाज ने पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाया और कमिश्नर हरिनारायण चारी से मुलाकात की। इसके बाद लड़की को 24 घंटे के अंदर अकोला से बरामद कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई। मंगलवार सुबह युवती को लेकर आई टीम ने उसे फिलहाल परिवार के सुपुर्द कर। दिया।
मल्हारगंज थाने 29 अप्रैल को थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला आई थी। महिला ने बताया था कि उसकी 22 साल की बेटी को सोहेल खान निवासी चंदन नगर अपहरण कर साथ ले गया है।
मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी।
लड़की ने कुछ दिन बाद अपनी मां से मोबाइल पर संपर्क किया और घर आने की बात कही। जिसके बाद वह मां के लगातार संपर्क में थी, लेकिन घर आने की बात पर मां को टालती रही।
पुलिस ने लड़की के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह महाराष्ट्र के अकोला में मिली। यहां से उसे रेस्क्यू कर इंदौर लाया गया। उसने बयान में सोहेल के साथ मर्जी से जाने की बात कबूली है।






