दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले के आरोपित शाहबाज अली उर्फ राहुल गुर्जर पिता सैयद अली निवासी सुदामा नगर, इंदौर रोड, हरदा का पांच जून को निकाह औ्र सात जून को दावत थी, जिसके आमंत्रण पत्र भी वितरित कर दिए गए । इसमें प्रदेश्ा के कृषि मंत्री कमल पटेल का नाम विशेष आग्रहकर्ता केरूप में लिखा गया। उन्हें फूफा और दादा जी संबोधित किया गया है।
सुदामा नगर निवासी सैयद कंस्ट्रक्शन के मालिक सैयद अली के पुत्र शाहबाज अली पर राहुल गुर्जर बनकर कालेज की छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर मत परिवर्तन करने का दवाब बनाने एवं धमकी देने का आरोप है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर सिराली थाने में धारा 376, 376 ( 2 ) एन ,506 भारतीय दंड विधान 3 (1) एससी-एसटी एक्ट मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 35 के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़िता के अनुसार करीब दो साल पहले आरोपित शाहबाज अली ने राहुल गुर्जर बनकर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने अपना असली नाम शाहबाज अली बताया और मतांतरण करने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में लिया है।
दूसरे आमंत्रण पत्र में कृषि मंत्री मुख्य अतिथि
निकाह के दोनों आमंत्रण पत्र कांग्रेस के पूर्व विधायक डा. आरके दोगने ने उपलब्ध कराते हुए कहा कि सैयद कंस्ट्रक्शन के मालिक सैयद अली के आरोपित पुत्र शहबाज अली के शादी के कार्ड पर भी कृषि मंत्री कमल पटेल का नाम छपा हुआ है, जिसमें उन्हें फूफाजी और दादाजी के नाम से संबोधित किया गया है। इसी व्यक्ति की दूसरी शादी के कार्ड में कृषि मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
पूर्व विधायक दोगने ने कृषि मंत्री पटेल से पूछा है कि क्या वह उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित पर कार्रवाई कराएंगे या फिर रिश्तेदारी निभाएंगे। कांग्रेस ने उक्त मामलों को निष्पक्षता से जांच कराकर आरोपितों की गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है। इधर, रविवार की विभिन्ना सामाजिक संगठनों ने सिराली थाने पहुंचकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम स्थानीय पुलिस को दुष्कर्म के आरोपित को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर लेकर ज्ञापन सौंपा। इनमें हिंदू समाज द्वारा दिए ज्ञापन में पीड़िता को न्याय और आरोपित को सजा दिलाने की मांग की।
इनका कहना है
आरोपित शाहबाज अली को सिराली थाना पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पीड़िता के बयान भी दर्ज किए गए हैं। खिरकिया एसडीओपी उदयभान सिंह मामले की विवेचना कर रहे हैं।
– मनीष कुमार अग्रवाल, एसपी हरदा
मुसलमान शाहबाज ने राहुल गुर्जर बनकर एक कालेज की छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद बार-बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद धर्म बदलने के लिए इस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। इसके बाद छात्रा ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर सिराली थाना पुलिस ने दुष्कर्म, लव जिहाद एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सिराली थाना पुलिस ने बताया कि नगर में रहने वाली कालेज की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि हरदा निवासी शहबाज अली द्वारा अपना नाम राहुल गुर्जर बताया और पहचान बढ़ाई। झांसे में लेकर कई बार दुष्कर्म किया। जब शादी का मौका आया तो असलियत पता लगी, तब उसके द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की कोशिश की। जब धर्म परिवर्तन नहीं किया गया तो मेरे धोखे से बनाए गए अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा ने बताया कि वह हरदा के एक निजी कालेज में जाती थी। वहां उसकी दोस्ती राहुल गुर्जर नामक युवक से हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद 6 जून 2020 को रात 2 बजे शहबाज अली युवती के घर पहुंचा और मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद एक गांव की गिट्टी खदान पर एक कमरे में लेकर गया और वहां भी मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 14 नवंबर 2021 को कन्नाौज मल्हारगंज नौकरी दिलाने के बहाने लेकर गया और किराए के कमरे में रखा वहां भी उसने मुझसे दुष्कर्म किया और धोखे से वीडियो बना लिया। करीब 7 माह तक साथ रहे। इसके बाद किसी तरह घर आने के कार्यक्रम का बहाना किया तो वह 26 मई को हरदा छोड़कर चला गया। इसके बाद पूरी जानकारी घर वालों की दी। परिजनों के साथ शनिवार को सिराली थाना पुलिस ने आरोपित राहुल गुर्जर उर्फ शाहबाज अली निवासी हरदा के खिलाफ धारा 376, 376 ( 2 )एन ,506 भारतीय दंड विधान 3(1) एससी-एसटी एक्ट मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 3़5 केस दर्ज किया गया।






