Friday, May 1, 2026
Uncategorized

ये रहे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, जारी हुई सूची

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. यूपी से लक्ष्मीकांत वाजपेयी और राधा मोहन अग्रवाल समेत 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं. 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections 2022) के लिए नामों का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की तरफ से जारी सूची के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कर्नाटक से, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) महाराष्ट्र से उम्मीदवार होंगे. सूची के अनुसार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमण के अलावा जग्गेश भी बीजेपी उम्मीदवार होंगे.

वहीं, पार्टी ने मध्यप्रदेश से कविता पाटीदार, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और अनिल सुखदेव राव, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधा मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर ,बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को प्रत्याशी बनाया गया है.

इसके अलावा बीजेपी ने उत्तराखंड से कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल के अलावा हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी ने 2024 के लिए अपनी नजरें गड़ा दी हैं। बीजेपी ने यूपी की राज्यसभा सीटों के लिए आज सूची जारी कर दी। सूची सबसे चौंकाने वाला नाम राधा मोहन दास अग्रवाल का जिनको योगी के लिए गोरखपुर सदर सीट छोड़ने का इनाम दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी की लिस्ट की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। 31 मई को नामांकन का अंतिम दिन है। इसको देखते हुए बीजेपी ने आज अपनी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में राधा मोहन दास अग्रवाल के अलावा बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई को भी जगह मिली है। वाजपाई को विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश ज्वाइनिग कमेटी ka चेयरमैन बनाया जाय था। उनकी मेहनत और परिश्रम का इनाम पार्टी ने उनको दिया है।

बीजेपी की लिस्ट में सुरेंद्र नागर, संगीता यादव, राधा मोहन अग्रवाल, लक्ष्मीकांत वाजपेई, दर्शना सिंह व बाबूराम निषाद का नाम शामिल है। हालाकि इस लिस्ट में 6 नाम हो हैं लेकिन बीजेपी को 8 नाम तय करने हैं। बाकी 2 नामों की भी जल्द ही घोसणा की जा सकती है।
सुरेंद्र सिंह नगर दोबारा राज्यसभा जाने में कामयाब रहे हैं जबकि बाबू राम निषाद को जय प्रकाश निषाद की जगह टिकट दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 में निषाद समुदाय को अपने पल में करने के लिए ही बाबूराम को जगह दी गई है। बाबूराम निषाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं और बुंदेलखंड से आते हैं।
दर्शना सिंह बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्याचा हैं। वहीं संगीता यादव बीजेपी की विधायक रह चुकी हैं। यादव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बीजेपी का ये कदम काफी अहम माना जा रहा है। हालाकि लिस्ट ने 6 नाम ही शामिल किए गए हैं। अभी 2 नाम और तय किए जाने हैं जिस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। दो नाम केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। लेकिन माना रहा है की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और जफर इस्लाम को दोबारा यूपी से राज्यसभा भेजा जा सकता है।

 

Leave a Reply