Sunday, May 3, 2026
Uncategorized

मैकडोनाल्ड में जाने वाले हीरो हिरोइनों के लिए बुरी खबर, कोल्डड्रिंक में मिली छिपकली

MNS news

अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट (McDonald’s Outlet) से एक शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल (video viral) कर दिया। दरअसल उस शख्स का आरोप है कि उसने मैकडॉनल्ड्स से जो कोल्ड ड्रिंक (cold drink) ली उसमें मरी हुई छिपकली तैर रही थी। वीडियो वायरल होते है प्रशासन हरकत में आया और अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने सोला इलाके में मौजूद उस आउटलेट को सील कर दिया। आउटलेट सील करने से पहले नगर निगम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी से आउटलेट से कोल्ड ड्रिंक के नमूने लिए और उसे जांच के लिए लैब भेज दिया। अहमदाबाद नगर निगम का इस मामले पर कहना है कि बिना उनकी अनुमति के दोबारा आउटलेट नहीं खोला जाएगा।

वायरल हो रही वीडियो में भार्गव जोशी और उनके दोस्तों बता रहे हैं कि उन्होंने मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट से बर्गर और कोल्ड ड्रिंक खरीदी थी। उनके दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक के दो सिप ले भी लिए थे। आरोप है कि गिलास हिलाने से मरी छिपकली कोल्ड ड्रिंक के तल में गिलास के ऊपरी सतह पर तैरने लगी। भार्गव जोशी वीडियो में कह रहे हैं कि जब उन्होंने आउटलेट मैनेजर से इस बात की शिकायत की तो उसने कहा कि वो बिल के 300 रुपये रिफंड कर देगा।

Leave a Reply