Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

BIG NEWS : थाने में आग लगाने वाले 21के घर मिट्टी में मिला दिए

असम के नगांव में शनिवार को गुस्साई भीड़ ने एक थाने में आग लगा दी थी, आरोप था कि पुलिस की हिरासत में एक शख्स सफीकुल इस्लाम की मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने पर धावा बोला दिया और उसे जला दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। वहीं, डीजीपी का कहना है कि यह घटना एक्शन का रिएक्शन नहीं है, बल्कि इसमें कुछ और भी है।

चला बुलडोजर- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह टीम बुलडोजर लेकर थाने से करीब छह किलोमीटर दूर गांव पहुंची। वहां आरोपियों के घरों को चिन्हित करके उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि वे आगजनी में शामिल तत्वों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई करेगी। एक बयान में कहा गया है- “हालांकि हम दोषी पाए गए किसी भी पुलिस कर्मी को छोड़ेंगे नहीं, हम उन तत्वों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई करेंगे जो सोचते हैं कि वे पुलिस थानों को जलाकर भारतीय न्याय प्रणाली से बच सकते हैं। हम इसकी अनुमति नहीं देंगे”।

इस घटना को लेकर असम के डीजीपी ने कहा कि उस दिन क्या हुआ, हम सभी जानते हैं। उन्होंने कहा- “कुछ स्थानीय दुष्ट तत्वों ने कानून अपने हाथ में ले लिया और थाने को जला दिया। ये बुरे तत्व स्त्री, पुरुष, युवा और वृद्ध सभी रूपों में आए थे, लेकिन जिस तैयारी के साथ वे आए, पुलिस बल पर उन्होंने जिस क्रूर और संगठित हमले को अंजाम दिया, उसने हमें गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया है”।

Leave a Reply