Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

सनसनीखेज खुलासा: असम को पाकिस्तान के साथ छोड़ दिया था नेहरू ने,गोपीनाथ बोरदोलोई का संघर्ष लाया भारत

लंदन स्थित कैंब्रिज में आयोजित एक सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व भाजपा की खूब आलोचन की. उन्होंने वहां देश की वर्तमान हालत की तुलना पाकिस्तान से कर दी. इस बयान के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर व अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को लताड़ लगाई. इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी उनपर खूब बरसे. हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बयान को खारिज कर दिया.

राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के भाषण को लेकर कहा कि गांधीजी के समर्थन से गोपीनाथ बोरदोलोई को असम को भारत माता के साथ रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि नेहरू ने तो हमें कैबिनेट मिशन की योजना के तहत पाकिस्तान के साथ रहने को छोड़ दिया था. अपने तथ्यों को ठीक करें श्रीमान गांधी. यह नकली बुद्धिवाद की पराकाष्ठा है.

असम पर क्या बोले राहुल

राहुल गांधी ने कैंब्रिज में अपने संबोधन में कहा कि भारत पहले से विकसित नहीं था. यह नीचें से ऊपर की तरफ आया है. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडु ये सभी राज्य एक साथ आए और बातचीत के लिए जरिए शांति स्थापित की. राज्यों के इस संघ में बातचीत का साधन उभरा और संविधान द्वारा लोगों को मताधिकार दिया गया. देश में चुनाव प्रणाली, लोकतांत्रिक प्रणाली, चुनाव आयोग, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों का निर्माण कराया गया.
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि भारतीय विदेश सेवा अहंकारी हो चुकी है. राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. मंत्री ने आर्यन डी रोजारियों के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि उनके परदादा यानी जवाहरलाल नेहरू ने राजीव गांधी के लिए ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज की सिफारिश की थी. केंद्रीय मंत्री ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि राजनयिक पंडित नेहरू के पोते के लिए कॉलेज तक करने में व्यस्त थे. उन्होंने कहा कि समझ नहीं पा रहा हूं कि विदेशी भूमि पर अपने ही देश को नीचा दिखाने और उसपर हमला करने से किस तरह का सुख मिलता है.

Leave a Reply