Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी ने कांग्रेस समेत नेहरू की भी बेइज्जती करवा दी,दस्तावेज आ गए सामने

 

लंदन में राहुल गांधी के मोदी सरकार विरोधी बयान के बाद अब कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें एक ट्वीट में किए गए खुलासे के बाद निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने भारतीय विदेश सेवा के अफसरों को लेकर बयान दिया था। इसी के बाद रिजिजू ने उनपर निशाना साधा। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राहुल को आईना दिखाया था। पहले आपको बताते हैं कि आखिर उस ट्वीट में क्या कहा गया। ये ट्वीट आर्यन डी. रोजारियो नाम के यूजर ने किया। उसने ट्वीट में लिखा कि आज पिताजी ने मेरे दादाजी के निजी कागजात खंगाले। मैंने इन कागजात को पढ़ा। इनमें से एक में मैंने देखा कि दादाजी ने राजीव गांधी के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को सबसे बेहतर पढ़ाई की जगह बताया था। जिस कागजात की फोटो आर्यन ने लगाई उसमें टीएन कौल का नाम है। टीएन कौल नेहरू के जमाने में विदेश सेवा के ताकतवर अफसर थे।

aryan rozario tweet

रोजारियो ने अपने ट्वीट में कागजात की फोटो भी लगाई। इसमें पीएम जवाहरलाल नेहरू के दौर के नामी डिप्लोमैट टीएन कौल ने जानना चाहा है कि राजीव गांधी की पढ़ाई के लिए कौन सा कॉलेज सबसे बेहतर रहेगा। बता दें कि पीएम नेहरू के दौर में कौल काफी ताकतवर नौकरशाह माने जाते थे और उनसे जुड़े तमाम किस्से सोशल मीडिया पर मिलते हैं। रोजारियो के इसी ट्वीट को आधार बनाकर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

रिजिजू ने आर्यन के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘अब जबकि एक व्यक्ति विदेश में बैठकर भारत पर हमला कर रहा है और हमारी विदेश सेवा की आजादी को नीचा दिखा रहा है, ये ट्वीट दिखाता है कि कांग्रेस का काम करने का तरीका क्या है। उनके दौर में कूटनीतिज्ञों को पंडित नेहरू के नातियों के लिए कॉलेज खोजने में लगाया जाता था। कांग्रेस को खुद पर शर्म आनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह विदेश में अपने ही देश पर हमला करने में एक व्यक्ति को क्या मजा आता है?’ रिजिजू के इस हमलावर अंदाज पर तमाम यूजर्स ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधने में कोई कोताही नहीं की।

शनिवार को लंदन में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi London Statement) ने देश की तुलना पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका (Sri Lanka) से भी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Goverment) और पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोला है। ‘आइडिया फॉर इंडिया’ कॉन्क्लेव में बयान देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi London Statement) ने 20 मई को लंदन में एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल पर कि बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है और कांग्रेस क्यों नहीं? हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है।

खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का

अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई है। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने राहुल के इस बयान पर (Rahul Gandhi London Statement) पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के ख़िलाफ़ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है। राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा

Leave a Reply