Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

शाहरुख खान,सलमान खान और 6 ने किया नबालिग का गैंगरेप

साउथ दिल्ली के एक इलाके से 25 अप्रैल को 13 साल की एक लड़की बाज़ार जाने के लिए निकली. लड़की ने ऑटो कर लिया. ऑटो शाहरुख नाम का एक लड़का चला रहा था. शाहरुख उसे मार्केट की जगह ओखला इलाके में ले गया और अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया. शाहरुख, आकाश और उनके एक नाबालिग दोस्त ने लड़की को जबरन कोल्डड्रिंक पिलाई, उसमें नशीली दवाई मिली थी. इसके बाद सभी आरोपियों ने उसका गैंगरेप किया.

गैंगरेप के बाद तीनों लड़के नाबालिग को तिगड़ी इलाके के जेजे कैंप ले गए. वहां पर उनका एक और दोस्त सलमान अपने चार और दोस्तों के साथ पहुंच गया. रात में आरोपियों ने कई बार नाबालिग का रेप किया. अगले दिन सलमान ऑटो से अपने चार दोस्तों के साथ लड़की को मथुरा लेकर चला गया. वहां भी उसका गैंगरेप किया गया. एक दिन मथुरा में रुकने के बाद लड़की को फिर से दिल्ली के तिगड़ी इलाके लाया गया और तीन-चार दिन तक लड़की का गैंगरेप होता रहा.

Untitled Design (8)
प्रतीकात्मक तस्वीर

26 अप्रैल को दर्ज हुआ केस

दिल्ली के तिगड़ी थाने में 26 अप्रैल को केस दर्ज हुआ. आज तक के हिमांशु मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता  के पिता ने बताया है कि 24 अप्रैल के दिन काफी देर होने के बाद भी बेटी घर नहीं पहुंची तो वो पुलिस के पास गए. इसके बाद 26 अप्रैल को FIR दर्ज की गई. हिमांशु मिश्रा के मुताबिक, 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लड़की के साथ कई बार गैंगरेप हुआ. आरोपी लड़की को जबरन ड्रग्स देते थे जिसकी वजह से वो हमेशा नशे में रहती थी. पुलिस के मुताबिक 1 मई को तिगड़ी थाने के एक सिपाही को भनक मिली कि इस केस का एक आरोपी इलाके में ही मौजूद है. पुलिस ने जब उस लड़के को पकड़ा तो वो नाबालिग निकला. उसने पूछताछ में वारदात में शामिल होने की बात कबूली और अपने दो साथियों मोहित और आकाश के नाम भी बताए. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. काफी पूछताछ के बाद भी तीनों आरोपियों ने पीड़िता की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

लड़की मिली कैसे?

पीड़िता की तलाश में पुलिस ने कई जगह पोस्टर लगवाए थे. जिसकी मदद से उसका पता लगाया जा सका. पुलिस के मुताबिक 2 मई को दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने इस केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को फोन किया. बताया कि जिस लड़की के पोस्टर लगे हैं वो इस वक्त साकेत मेट्रो स्टेशन पर ही मौजूद है. जिसके बाद साकेत मेट्रो स्टेशन पर पहुंची पुलिस को पीड़िता मिल गई. पुलिस के मुताबिक, उस वक्त भी पीड़िता नशे की हालत में थी. इसके बाद उसे मेडिकल के लिए AIIMS ले जाया गया. टेस्ट में रेप की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने POCSO एक्ट और IPC की संबधित धाराओं में केस दर्ज किया.

Leave a Reply