Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

गुना कांड: मार गिराया छोटू पठान ,फरार था घटना के बाद से,अभी 2 और बाकी

मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों के हत्याकांड मामले में एक और हत्यारे जहीर का भी एनकाउंटर पुलिस ने कर दिया है. पुलिस के अनुसार बदमाश छोटू उर्फ ज़हीर पुत्र जलील बाइक से राजस्थान की ओर भाग रहा था. सूचना मिलने पर जब पुलिस ने उसे रोकने के प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के जवाबी हमले में आरोपी जहीर की मौत हो गई. यह मुठभेड़ सुबह 5 बजे हैदरनाओदा भदोडी रोड पर हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है. फिलहालअब तक 3 आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है, 2 गिरफ्तार हैं और 3 फरार बताए जा रहे हैं. केस में कुल 8 आरोपी बनाए गए थे.

मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों के हत्याकांड मामले में अब तक 3 आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है, 2 गिरफ्तार हैं और 3 फरार बताए जा रहे हैं. केस में कुल 8 आरोपी बनाए गए थे.

छोटू पठान घटना वाले दिन से फरार चल रहा था. पुलिस भी अपनी कड़ी मसक्कत से अपराधियों को ढेर करने की मंसा बनाये हुए बैठी है. जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी तो सुबह पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया.

आरोपी छोटू पठान का एनकाउंटर

पुलिस के द्वारा कहा जा रहा है कि आरोपियों को तत्काल सरेंडर कर देना चाहिए। गुना जिले के धर्मावदा भदोली मार्ग पर सुबह छोटू उर्फ जहिर के होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई, और पुलिस छोटू खान से सरेंडर करने की बात कही परन्तु छोटू ने सरेंडर करने के स्थान पर पुलिस पर फायरिंग की जिसमें एक पुलिस आरक्षक को गोली लगी है. गाड़ी पर भी गोलियां लगी है जवाबी कार्यवाही में अपराधी छोटू मारा गया। अभी दो लोग और फरार है।

पूरी घटना क्या है

14 मई की रात में कुछ बदमाशो द्वारा वन्यवजीवों का शिकार कर मोटर साइकिलो पर रखकर ग्राम सगा बरखेड़ा होते हुये फतेहपुर तरफ़ जाने के दौरान जिन्हे पुलिस द्वारा चेकिंग हेतु रोका गया तो अज्ञात शिकारी बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर फायर करना शुरु कर दिये। जिससे उपनिरीक्षक राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव एवं आरक्षक संतराम मीना मौके पर शहीद हो गये थे, आरोपीगण मौके पर शिकार पर किये गये हिरण एवं मोर छोडकर एवं आरक्षक संतराम मीना की इंसास रायफल मय राउण्ड के लूटकर ले गये थे, जो अपनी-अपनी मोटर साइकिलो से जंगल के रास्ते से राधौगढ तरफ भाग गए थे ।

4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जंगल में काले हिरणों और मोर का शिकार करने गए शिकारियों को रोकने के दौरान आरोपियों ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मुठभेड़ में एक शिकारी नौशाद खान भी मारा गया था, इसके बाद पुलिस ने नौशाद के भाई शहजाद खान को बिदोरिया के जंगल में मार गिराया था। गुना जिले के पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी नौ आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों का शव छुपाने वाले पिता-भाई पर भी FIR

गुना पुलिस हत्याकांड में शामिल नौशाद का शव छुपाने और राइफल फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के पिता निसार खान और बड़े भाई सिराज खान पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों को घटना वाले दिन के बाद ही हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply