Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

कांग्रेस की जमानत जब्त राजस्थान में

मेवाड़ की बहुचर्चित वल्लभनगर विधानसभा के भीण्डर पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित रिकॉर्ड जीत दर्ज की. चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई. कांग्रेस प्रत्यासी के समर्थन में विधायक प्रीति ने चार दिन तक प्रचार किया. वहीं, जनता सेना प्रत्याशी लालचंद मीणा के लिए उनके दिवंगत भाई उपप्रधान मदन मीणा की सहानुभूति भी नहीं काम आईं तो पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर व भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा का चुनाव प्रचार भी जीत दर्ज नहीं करवा सका, लेकिन दूसरी और बिना विधायक व पूर्व विधायक के भाजपा ने अपनी ताकत दिखाते हुए अप्रत्याशित जीत दर्ज की.

विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी रहे हिम्मतसिंह झाला ने अपने 7 माह की कमान में पहली जीत दर्ज करा क्षेत्र में अपना दमखम दिखा दिया. चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई और जमकर आतिशबाजी करते हुए भीण्डर नगर में जुलूस के रूप में जश्न मनाते हुए निकले.

पहले राउण्ड से ही भाजपा की रही बढ़त, 513 वोट से जीती
भीण्डर पंचायत समिति सदस्य सीट भोपाखेड़ा-अमरपुरा खालसा के उपचुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 9 बजे से भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई. रिटर्निंग अधिकारी रमेश सिरवी के दिशा-निर्देश में शुरू हुई मतगणना तीन राउण्ड में समाप्त हुई. जिसके पहले राउण्ड में भाजपा ने 181 मतों से बढ़त बनाई, उसके बाद दूसरे राउण्ड में भी भाजपा ने बढ़ोतरी करते हुए 362 मतों की बढ़त बनाई. इसके बाद फाइनल राउण्ड के बाद भाजपा प्रत्याशी कालुलाल मीणा ने 513 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की. कुल 3697 मतों में से भाजपा के कालुलाल मीणा को 1797 मत, जनता सेना के लालचंद मीणा को 1284 मत, कांग्रेस के रूपलाल मीणा को 576 मत व नोटा को 40 मत मिले.
कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत हुई जब्त
भोपाखेड़ा-अमरपुरा खालसा पंचायत समिति सदस्य सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रूपलाल मीणा की जमानत जब्त हुई. इस सीट पर 3697 कुल मतदान हुआ था। जिसमें प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल 616 मत प्राप्त करने थे। लेकिन कांग्रेस के रूपलाल मीणा को कुल 576 मत ही मिले. जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने 4 दिन तक घर-घर जाकर प्रचार किया था. इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया लेकिन फिर भी जमानत तक नहीं बचा सकें.

Leave a Reply